{"_id":"6536b81d0a00d895d70ac718","slug":"today-will-be-the-end-of-evil-ravana-reached-the-battle-his-height-also-increased-by-five-feet-sirsa-news-c-128-1-svns1027-8619-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आज होगा बुराई का अंत, रण में पहुंचा रावण, पांच फुट कद भी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आज होगा बुराई का अंत, रण में पहुंचा रावण, पांच फुट कद भी बढ़ा
Mon, 23 Oct 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मंगलवार को विजयदशमी पर बुराई का प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही नशे की पुतले के भी दहन कर नशामुक्ति का संदेश दिया जाएगा। श्रीरामा क्लब व श्री विष्णु क्लब की ओर से नशे के प्रतीक 10 स 15 फुट ऊंचे पुतलों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा नशे के खिलाफ विशेष झांकी तैयार की गई है।
विजयदशमी में मंगलवार को 85 फुट के रावण व 75 फुट के कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस बार रावण का कद पिछले साल के मुकाबले पांच फुट बढ़ा है। सोमवार को विभिन्न राज्यों से आए कलाकार इन पुतलों को अंतिम रूप देते नजर आए। शहर की दो मुख्य संस्थाएं श्री रामा क्लब और श्री विष्णु क्लब ने बाजारों में शोभायात्रा निकालने की तैयारी भी पूरी कर ली है। श्रीराम क्लब के प्रधान अश्वनी बठला ने बताया कि क्लब के द्वारा 24 अक्तूबर को दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। नेहरू पार्क स्थित रामलीला ग्राउंड से मंगलवार दोपहर एक बजे शोभायात्रा शुरू होगी। जो बजारों से होती हुई ऑटो मार्केट स्थित दशहरा ग्राउंड में पहुंचेगी। यहां शाम ठीक 5 बजकर 58 मिनट पर रावण व कुंभकर्ण के पुतलों को अग्निभेंट किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बिजली एवं जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा होंगे।
एडीजीपी धर्म ध्वजा दिखाकर करेंगे रवाना
सूरतगढि़या चौक स्थित श्रीविष्णु क्लब के प्रधान दीपक सेठी ने बताया कि दशहरे के दिन रामलीला ग्राउंड से शोभा यात्रा रवाना होगी। इसे हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक श्रीकांत जाधव धर्म ध्वजा दिखाकर रवाना करेंगे। इस शोभा यात्रा 12 फुट की ऊंचाई वाले हनुमान और 12 ही फुट की ऊंचाई वाले भगवान शिवा की झांकी आकर्षक का केंद्र रहेगी। फिल्म बाहुबली में दिखाए गया रथ भी आकर्षण का मुख्य बिंदू रहेगा। शोभायात्रा चतरगढ़पट्टी स्थित बाइपास पर दशहरा ग्राउंड में संपन्न होगी। यहां 65 फुट की ऊंचाई वाले रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। दीपक सेठी ने बताया कि युवाओं में चेतना लाने और नशे के खिलाफ भी एक पुतला जलाया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
यह जानना जरूरी
1 नशे को लेकर विशेष मैसेज दोनों संस्थाएं देंगी। श्री विष्णु क्लब ने नशे के खिलाफ विशेष झांकी तैयार की गई है, ताकि युवाओं को नशे जैसे बुराई से दूर रहने का संदेश दिया जा सके।
2 भूमणशाह से चतरगढ़पट्टी फाटक तक दोपहर दो बजे से लेकर शाम सात बजे भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। पुलिस प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। इसके अलावा संस्था ने भी अनुभवी लोगों की ड्यूटी लगाई है। हालाकि सड़क पर स्ट्रीट लाइट तक की व्यवस्था नहीं है।