{"_id":"60f085cb8ebc3ea6e3726d38","slug":"today-shcools-open-with-50-students-sirsa-news-rtk61784294","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 50 प्रतिशत विद्यार्थियों के साथ खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 50 प्रतिशत विद्यार्थियों के साथ खुलेंगे स्कूल
विज्ञापन
ओढां/सिरसा। जिले के 9वीं से 12वीं कक्षा तक के राजकीय व प्राइवेट स्कूल शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे। शिक्षा निदेशालय की गाइडलाइन के अनुसार 50 प्रतिशत विद्यार्थी संख्या के साथ ही खोला जाना है। विद्यार्थियों के स्कूल आने से पहले अभिभावकों को सहमति पत्र पर हस्ताक्षर होने अनिवार्य है। वहीं निदेशालय के आदेश अनुसार कक्षा छठी से 8वीं तक के विद्यार्थी 23 जुलाई से स्कूल आ पाएंगे।
तीसरी से 12वीं कक्षा तक की ऑनलाइन कक्षाएं 16 जून से शुरू कर दी गई थी। जिसमें विद्यार्थियों को घर बैठे ऑनलाइन कक्षाओं से जोड़कर पढ़ाया जा रहा था। कक्षाएं शुरू होने के 29 दिन बाद अब 9वीं से 12वीं कक्षा के 45791 विद्यार्थियों ऑफलाइन कक्षाएं लगाने के लिए स्कूल आ सकेंगे। स्कूल में 50 प्रतिशत रोस्टर नियम से विद्यार्थियों को सम और विषम रोल नंबर के तहत बुलाया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को स्कूल आने से पहले अपने माता-पिता से अनुमति लेनी होगी। अगर अभिभावक चाहेंगे तो ही बच्चे स्कूल में आकर पढ़ाई करेंगे अन्यथा वे घर बैठे ऑनलाइन भी पढ़ सकते हैं। स्कूल में एंट्री करते ही विद्यार्थियों को मास्क देकर सैनिटाइज किया जाएगा। तापमान जांचने के बाद स्कूल में प्रवेश करने दिया जाएंगा।
इन हिदायतों का करना होगा पालन
जिन स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक 100 या इससे कम विद्यार्थी उसमें सभी विद्यार्थी आएंगे। स्कूल प्रवेश के दौरान विद्यार्थी के हाथों को सैनिटाइज किया जाएगा। एक डेस्क पर केवल एक विद्यार्थी ही बैठेगा। विद्यार्थी स्टेशनरी, खाद्य सामग्री व पानी का आदान-प्रदान नहीं करेगा। अध्यापक सुबह विद्यार्थियों का तापमान जांच कर उसे हर रोज अवसर ऐप पर एंट्री करनी होगी। प्रवेश के पहले दिन विद्यार्थियों को अभिभावकों द्वारा हस्ताक्षर पत्र स्कूल में देना होगा।
विज्ञापन
कोट्स
स्कूलों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की ऑफलाइन कक्षाएं लगाने के लिए खोला जा रहा है। स्कूल मुखिया को कोविड गाइडलाइन का विशेष पालन करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
- संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।