{"_id":"69caaa057bd084e4fa002cee","slug":"today-is-the-last-day-to-pay-the-property-tax-from-tomorrow-interest-will-be-applied-sirsa-news-c-128-1-svns1027-155655-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आज प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का अंतिम दिन, कल से लगेगा ब्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आज प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का अंतिम दिन, कल से लगेगा ब्याज
Mon, 30 Mar 2026 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 30 Mar 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
सिरसा के नगर परिषद कार्यालय में टैक्स जमा कराने पहुंचे लोग।
सिरसा। नगर निगम क्षेत्र में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की आज अंतिम तिथि है। अधिकारियों के अनुसार, 31 मार्च तक टैक्स जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को 1 अप्रैल से अतिरिक्त ब्याज देना होगा। इसके बावजूद, इस वर्ष नागरिकों में अपेक्षित उत्साह की कमी रही।
प्रॉपर्टी टैक्स में किसी प्रकार की छूट या राहत न मिलने के कारण अधिकतर लोग भुगतान को लेकर उदासीन नजर आए। शहर के कुछ इलाकों में ही करदाताओं की हलचल दिखी, जबकि अधिकांश केंद्रों पर भीड़ सामान्य रही। निगम कार्यालयों में कर्मचारियों ने बताया कि अंतिम दिन होने के बावजूद पिछले वर्षों की तुलना में कम लोग टैक्स जमा करने पहुंचे। ऑनलाइन भुगतान की सुविधा के बावजूद नागरिकों की भागीदारी सीमित रही।
निगम चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने शहरवासियों से अपील की है कि वे समय रहते टैक्स जमा कर अनावश्यक ब्याज से बचें। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के बाद किसी प्रकार की छूट या राहत की संभावना नहीं है। नगर निगम ने राजस्व बढ़ाने के लिए सख्ती बरतने के संकेत भी दिए हैं।