Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Today is the last day to apply for the competition.

Sirsa News: प्रतियोगिता के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to apply for the competition.
सिरसा। हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा एक से तीन नवंबर तक यवनिका ग्राउंड, सेक्टर-5 पंचकूला में हरियाणवी लोक गीत, रागनी और लोक नृत्य (समूह) प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है। आयोजन का उद्देश्य हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और लोक कलाओं को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राम नाथ ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों के लिए स्पष्ट नियम व पात्रता निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये दिया जाएगा। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल कलाकारों के लिए मंच प्रदान करेगी बल्कि राज्य की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षण प्रदान करेगी।
विज्ञापन



हरियाणवी फोक गीत व रागनी
एकल प्रतिभागी के साथ संगीतकारों की प्रस्तुति की संख्या अधिकतम पांच होनी चाहिए। संगीतकार कोरस में व रागिनी समूह में भी गा सकते हैं। प्रस्तुति की अवधि 4 से 6 मिनट होगी। प्रस्तुति को उसकी मूल लोक धुन में प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है। अभिव्यक्ति का माध्यम हरियाणवी भाषा की किसी भी बोली में होना चाहिए। निर्णय आवाज की गुणवत्ता, धुन की प्रमाणिकता, रचना, प्रस्तुति और समग्र प्रभाव पर आधारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



---
हरियाणवी लोक नृत्य
हरियाणवी लोक नृत्य के लिए प्रति टीम अधिकतम 10 प्रतिभागी और अधिकतम 5 संगीतकारों का होना अनिवार्य है। प्रस्तुति की अवधि 6 से 8 मिनट होगी। निर्णय लय, संरचना, अभिव्यक्ति, वेषभूषा, मेकअप, सेट और सामग्री, नृत्य की गुणवत्ता इत्यादि पर आधारित होगा।

---
ये हैं अन्य नियम
- प्रति कॉलेज प्रति विधा में केवल एक-एक प्रविष्टि की अनुमति है।
- फिल्मी गाने और रिकॉर्ड की गई धुनों की सख्त मनाही है।
- मंच की स्थापना, उपकरण व्यवस्था, ध्वनि जांच और समग्र तैयारी के लिए दिया जाने वाला समय 10 मिनट से अधिक नहीं होगा।
- प्रस्तुति का विषय सभ्य, सांस्कृतिक होना अनिवार्य है।
- विषय अभद्र व अश्लील नहीं होना चाहिए।
- भाग लेने वाली टीम अपनी प्रस्तुति पूर्ण होने के बाद अपने सेट और सामग्री तुरंत हटाने के लिए स्वयं जिम्मेदार होगी।
- आवेदन के समय प्रविष्टि के साथ गीत के विषय (हिन्दी या अंग्रेजी) और पाठ (यदि कोई हो) का वर्णन करने वाले संक्षिप्त नोट की प्रतियां साथ भेजी जानी चाहिए।

- संगीत लाइव होनी चाहिए, रिकॉर्डेड संगीत या ऑडियो व सीडी की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed