{"_id":"5fce6aba8ebc3ecf57475354","slug":"today-farmers-will-reach-the-city-from-the-villages-sirsa-news-rtk5854477186","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद ः आज गांवों से शहर पहुंचेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद ः आज गांवों से शहर पहुंचेंगे किसान
विज्ञापन
डिंग से दो हजार लीटर दूध लेकर दिल्ली किसान आंदोलन में जाते युवा किसान।
- फोटो : Sirsa
किसानों द्वारा तीन कृषि कानून के विरोध में आठ दिसंबर को भारत बंद करने के आह्वान पर सोमवार को किसानों ने बाजारों में मुनादी करवाई। गांवों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर किसान शहीद भगत सिंह स्टेडियम में पक्का मोर्चा धरने पर, गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के पास पहुुंचेंगे। इसके बाद बाजारों को बंद करवाया जाएगा। दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारियों ने भारत बंद के चलते बैठक की और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 21 ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्त किए जबकि चार ड्यूटी मजिस्ट्रेट को रिजर्व रखा गया।
बता दें कि सरकार कृषि कानूनों के खिलाफ और राष्ट्रीय किसान आंदोलन की हिमायत में 8 दिसंबर को भारत बंद किया जाएगा। बंद को सफल बनाने के लिए सिरसा शहर के दुकानदारों और व्यापारियों से बंद के दौरान अपने अपने कारोबार बंद रखने की अपील करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में एक मार्च निकाला। इस मार्च में विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं ने स्थानीय सुभाष चौक एक नुक्कड़ सभा करके सभी शहर वासियों से इस महाबंद को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर किसान नेता लखविंदर सिंह, राजकुमार शेखुपुरिया, ओपी सुथार, जगरुप सिंह, तिलक राज विनायक विजेता श्रमिक नेता कृपाशंकर त्रिपाठी मौजूद थे। किसान नेता लखविंदर सिंह ने कहा कि सुबह 10 बजे लेकर 3 बजे तक बंद रहेगा। सभी किसान, मजदूर, दुकानदार व कर्मचारी स्थानीय सुभाष चौक में एकत्रित होंगे।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने की बंदोबस्त
प्रशासनिक अधिकारियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में एक मीटिंग की। इसमें एसपी भूपेंद्र सिंह, एडीसी उत्तम सिंह भी मौजूद थे। उपायुक्त ने अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए और बंद की आड़ में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 25 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्ति किए हैं।
विज्ञापन
गुरुद्वारा चिल्ला साहिब की ओर से भेजा गया दो हजार लीटर दूध
गुरुद्वारा चिल्ला साहिब प्रबंधन कमेटी द्वारा जिले के गांवों से दो हजार लीटर दूध इकट्ठा किया गया। डिंग से जितेंद्र सिंह मिलाप, लखबीर सषिंह, सुरेंद्र सिंह, जगप्रीत सिंह, हरजीत सिंह दूध व अन्य राशन सामग्री लेकर दिल्ली किसान आंदोलन में सिरसा के धरने के लिए रवाना हुए। वहीं सलारपुर से कुशाल कुमार, नवदीप, अमनदीप सिंह, रमेश चंद्र, नीरज कुमार किसानों का जत्था दिल्ली किसान आंदोलन में राहत सामग्री लेकर रवाना हुए।