फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Today Corona vaccine will be installed in 32 centers

कोविन पोर्टल पर होने लगा रजिस्ट्रेशन, आज 32 केंद्रों पर लगेगी कोरोना वैक्सीन

Wed, 03 Mar 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Today Corona vaccine will be installed in 32 centers
कोविन पोर्टल खुलने के बाद अब बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन होना शुरू हो चुका है। बुजुर्ग खुद व केंद्र पर पहुंचकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। इसके पश्चात बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन प्रक्रिया का 32 केंद्रों पर मेगा ड्राइव चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग केंद्रों पर पूरी तैयार कर ली है।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को दो केंद्रों पर कुल 215 कोरोना वैक्सीन डोज लगाई गई। इनमें से 135 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज व 5 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज लगाई गई। वहीं 20 फ्रंट लाइन वर्कर्स को और 55 बुजुर्गों को वैक्सीन डोज लगाई गई । मेगा ड्राइव को लेकर आशा वर्कर्स को भी 30-30 बुजुर्गों को वैक्सीन डोज लगवाने को लेकर टारगेट दिया गया है। जबकि बुजुर्ग खुद भी कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सेल्फ रजिस्ट्रेशन और गर्वमेंट कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
विज्ञापन

32 केंद्रों पर लगेगी कोरोना वैक्सीन डोज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को 32 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन मेगा ड्राइव चलाया जाएगा। सभी ब्लॉकों में दो केंद्र बना प्रथम और दूसरे चरण के लोगों को वैक्सीन डोज लगाई जाएगी। जबकि पीएचसी पर केवल एक ही केंद्र बना बुजुर्ग को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविन पोर्टल पर बुजुर्ग खुद भी कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है । बुजुर्ग फोटो लगी आईडी और आधार कार्ड लेकर केंद्रों पर पहुंच सकते है। यहां बुजुर्गों व अन्य कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
-डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed