फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Today after 12 noon, women will be able to travel in buses for free, roadways installed 15 additional buses

आज दोपहर 12 बजे के बाद महिलाएं फ्री में कर सकेंगी बसों में सफर, रोडवेज ने लगाई 15 अतिरिक्त बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Today after 12 noon, women will be able to travel in buses for free, roadways installed 15 additional buses
बस स्टैंड पर लगी यात्रियों की भीड़ - फोटो : Sirsa
सिरसा। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं और 15 साल से कम आयु वाले बच्चों को रोडवेज की ओर से 36 घंटे फ्री में यात्रा करवाई जाएगी। शनिवार दोपहर 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक यह सुविधा लागू रहेगी। इस दौरान महिलाओं की संभावित भीड़ को देखते हुए रोडवेज की ओर से 15 अतिरिक्त बसों को लगाया गया है। वहीं सहकारी समिति की बसों में भी यह सुविधा लागू रहेगी।
विज्ञापन

सिरसा डिपो की ओर से सभी चालकों और परिचालकों की छुट्टी रदद कर कार्य के लिए बुलाया गया है। जबकि 15 अतिरिक्त बसों के लिए 15 चालक और 15 परिचालकों को भी रिजर्व रखा गया है। बस स्टैंड काउंटरों पर भीड़ बढ़ने के साथ ही इन बसों को रूट पर रवाना किया जाएगा। वहीं यात्रियों को सुविधा देने के लिए 34 कर्मचारियों की काउंटरों पर ड्यूटी लगाई गई है। यह कर्मचारी बस में सवारियों के सवार करवाने के बाद अन्य बसों को काउंटर पर लगवाने का कार्य करेंगे। हालांकि मुख्यालय की ओर से बस में 50 फीसदी सवारियों को बैठाने के निर्देश दिए गए है लेकिन बसों की कमी होने और यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण स्थिति को नियंत्रण में रखना रोडवेज के लिए बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन

निजी बसों में भी महिलाओं के लिए सुविधा रहेगी लागू
सहकारी समितियों की चलने वाले निजी बसों में भी महिलाओं को फ्री में यात्रा करवाने का नियम लागू रहेगा। सिरसा में 95 सहकारी समितियों की बसें है। जोकि अलग-अलग रूटों पर चलती है। प्राइवेट बसों में महिलाओं और 15 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को फ्री में यात्रा करवाने को लेकर आरटीओ की ओर से पत्र भी लिखा गया है। ऐसे में अगर कोई भी प्राइवेट बस चालक नियमों की उल्लंघन करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी जाएगी। रोडवेज और आरटीओ की उड़न दस्ता टीमें भी बसों की जांच करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए यात्रा रहेगी फ्री
हरियाणा सरकार की ओर से चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए जाने वाली महिलाओं को भी फ्री में सुविधा दी जाएगी। जबकि पंजाब और राजस्थान की सीमा में बस के पहुंचते ही यात्री से किराया लिया जाएगा। राजस्थान और पंजाब की सीमा से आगे के स्थान पर जाने के लिए यात्री को किराया देना होगा। हरियाणा सरकार की ओर से राजस्थान और पंजाब में महिलाओं को फ्री में यात्रा करवाने संबंधित कोई भी पत्र जारी नहीं किया है।

हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाओं और 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों को 36 घंटे तक फ्री में यात्रा करवाई जाएगी। शनिवार दोपहर 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक सुविधा लागू रहेगी। इसके लिए अतिरिक्त बसों को लगाया गया है। जरूरत पड़ने पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे।
-केआर कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, डिपो सिरसा

बस स्टैंड काउंटर पर खड़ी रोडवेज की बसें

बस स्टैंड काउंटर पर खड़ी रोडवेज की बसें - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed