{"_id":"6005cf3e8ebc3e34015bbb86","slug":"today-1200-people-will-get-corona-vaccine-at-12-centers-sirsa-news-rtk591483695","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 12 केंद्रों पर 1200 लोगों को लगेगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 12 केंद्रों पर 1200 लोगों को लगेगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
आज जिले के 12 केंद्रों पर 1200 कोरोना वीरों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए इस बार दो नए बूथ संजीवनी अस्पताल व डेरा सच्चा सौदा अस्पताल में बनाए गए हैं। टीकाकरण का कार्य सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के पास 13 निजी अस्पताल संचालकों ने कोरोना वैक्सीनेशन बूथ बनाने के लिए आवेदन किया है।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 12 बूथों पर टीकाकरण करने का फैसला किया है। जिसमें सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद, नाथूसरी चोपटा, माधोसिंघाना, बडागुढ़ा, कालांवाली, ओढां, चौटाला, डबवाली सिविल अस्पताल, डेरा सच्चा सौदा अस्पताल हैं। इन सभी बूथों पर 100,100 कोरोना वीरों को टीका लगाया जाएगा। इससे पहले रविवार को चार बूथ, सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद व डबवाली में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य हुआ। वैसे तो रविवार को चार बूथों पर 400 लोगों को कोरोना का टीका लगना था, लेकिन सर्वर डाउन और एसएमएस न पहुंचने के कारण 191 स्वास्थ्य कर्मचारियों को ही कोरोना का टीका लगाया जा सका। सिरसा में 47, रानियां में 73, ऐलनाबाद में 49 और डबवाली में 22 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया गया।
मंगलवार को 12 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। तैयारियां शुरू कर दी गई है। करीब 1200 कोरोना वीरों को टीका लगाने का लक्ष्य है।
- डॉ. बालेश बंसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, सिरसा।