फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   To take sample in sweets

स्वास्थ्य विभाग ने भरे मिठाइयों के सैंपल

Wed, 11 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 11 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
To take sample in sweets

दिवाली के अवसर पर मिलावटी मिठाइयों की संभावना को लेकर अमर उजाला ने समाचार किया था जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकानों से मिठाइयों के सैंपल भरे। दिवाली से एक दिन पर टीम ने शहर की विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर मिठाइयों के सैंपल भरे।

विज्ञापन


दिवाली के अवसर पर मिठाइयों के मिलावट के खेल को अमर उजाला ने कई बार खबर के माध्यम से उठाया जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने टीम का गठन कर सैंपल भरने की कार्रवाई शुरू की। सहायक रसायन परीक्षक बृज लाल ने बताया कि टीम ने शहर के अलावा कस्वों में भी मिठाइयों की दुकानों पर जाकर मिठाइयों के सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आज पांच दुकानों से सैंपल भरे गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी भरे गए सैंपलों को जांच के लिए फूड लैब चंडीगढ़ भेजा गया है। सैंपल की रिपोर्ट 14 कार्य दिवसों में तैयार हो जाएगी। सैंपल फेल होने पर कार्रवाई की जाएगी और यदि मिठाइयों में सेहत के लिए हानिकारक पदार्थ पाया गया तो मामला कोर्ट में भेजा जाएगा ताकि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज जब टीम दुकानों पर पहुंची तो दुकानदारों में हड़कंप सा मच गया। कुछ दुकानदारों ने टीम से बचने के लिए गुप्त स्थानों पर भी मिठाइयों का स्टॉक कर लिया था।


अब बुधवार को दिवाली के दिन मिठाइयों की बिक्री थोक में होगी। सीएमओ सूरजभान कंबोज ने बताया कि दिवाली के अवसर पर मिठाइयों में मिलावट की संभावना को लेकर दस दिन पूर्व टीम का गठन कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed