{"_id":"c68bd4579717fcc3823bf0d8f581d5c3","slug":"to-switch-off-the-mobile-je-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल स्विच ऑफ रखने पर जेई को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल स्विच ऑफ रखने पर जेई को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sat, 27 Sep 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी के दौरान शाम पांच बजे के बाद मोबाइल बंद करना जेई को भारी पड़ गया। नगर परिषद ने इसे गंभीर माना है और जेई अरुण कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
नोटिस में जेई से कहा गया है कि अवकाश वाले दिन भी वे कार्यालय में उपस्थिति होना सुनिश्चित करें क्योंकि बार-बार कहने के बाद भी अवकाश वाले दिन वे कार्यालय में नहीं आ रहे हैं। ईओ ने नोटिस जारी कर दोनों बातों का जेई से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
सूचना प्राप्त करने में देरी
नगर परिषद ने कार्य दिवस के दौरान शाम पांच बजे के बाद मोबाइल बंद करने को गंभीर माना है, क्योंकि जेई ही विकास कार्यों से जुड़ी जानकारियां और अन्य बातें अधिकारियों तक पहुंचाता है। शाम पांच बजे के बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर लेने से बाद की सूचनाएं या अचानक काम करने पर संपर्क नहीं हो पाता, जिससे अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
देना होगा जवाब : ईओ
इस बारे में नगरपरिषद के ईओ बीएन भारती ने बताया कि कार्यदिवस के दौरान मोबाइल बंद नहीं कर सकते। बार-बार समझाने के बाद भी नहीं मानने पर नोटिस जारी किया गया है। दो दिन के अंदर मोबाइल स्विच ऑफ रखने और अवकाश वाले दिन में कार्यालय में नहीं आने पर नोटिस जारी किया गया है।