फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   To launch agitation to bring back three agricultural laws: Chautala

तीन कृषि कानूनों को वापिस करवाने के लिए आंदोलन चलाएंगे : चौटाला

Tue, 17 Nov 2020 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
To launch agitation to bring back three agricultural laws: Chautala
To launch agitation to bring back three agricultural laws: Chautala - फोटो : Sirsa
इंडियन नेशनल लोकदल सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान गठबंधन सरकार जनता के गाढ़े खून पसीने की कमाई को लूटने में दोनों हाथों से जुटी है। इन लोगों को जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं ,अपितु इस शासन में प्रदेश का किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, दुकानदार, छात्र सहित प्रत्येक वर्ग दुखी और परेशान हैं और समय की ताक में बैठे हैं। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों को वापिस करवाने के लिए उनकी पार्टी व्यापक आंदोलन चलाएगी।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ओपी चौटाला सोमवार को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की अध्यक्षता में हिसार रोड स्थित होटल में आयोजित इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए हलका स्तर पर प्रत्येक गांव में जाकर जनता को इनेलो से जोड़ें। इनेलो सुप्रीमो ने हाल ही में संपन्न हुए बरोदा उपचुनाव बारे कहा कि हम चुनाव हारे नहीं अपितु मौजूदा शासनतंत्र से लोग परेशान थे और वे भाजपा को हराना चाहते थे। भाजपा ने आपसी भाईचारे में बिखराव पैदा करने की नाकाम सोच को उजागर किया तथा जातिवाद का जहर घोलने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कहा कि तीन कृषि कानूनों को वापिस करवाने के लिए इनेलो किसी भी हद तक जा सकती है और वे इसे लेकर व्यापक आंदोलन चलाएंगे। इससे पूर्व इनेलो के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भाजपा ने इस उपचुनाव को जीतने के लिए ओछे हथकंडे अपनाकर लोकतंत्र की हत्या करने का जो प्रयास किया, उसे जनता ने नाकाम बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जजपा शीघ्र ही होगी समाप्त : अभय
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि लोग कांग्रेस और भाजपा से दुखी हैं जबकि जजपा की हालत पतली है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जजपा को समाप्त करने की योजना बना ली है। जजपा जिसे टुकड़े टुकड़े गैंग भी कहा जाता है, शीघ्र ही समाप्त भी हो जाएगी।

बैठक में कृषि कानून निरस्त करने की मांग
बैठक के दौरान इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने तीन कृषि कानूनों पर निंदा प्रस्ताव पटल पर रखा, जिसे सभी पदाधिकारियों ने एकमत से इनकी भर्त्सना की और केंद्र सरकार से इसे तुरंत निरस्त करने की मांग की। बैठक में इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, पूर्व मंत्री भागीराम, श्याम सिंह राणा, जोगेंद्र मलिक, सतीश जैन, कार्यकारिणी सदस्य जसवीर सिंह जस्सा, आरएस खरब, सुनैना चौटाला, सुमित्रा देवी, कृष्णा फौगाट, प्रकाश भारती, नरेंद्र प्रजापत व पूर्व विधायक रणबीर मंदौला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed