फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   timetable of tubewell line

Sirsa News: ट्यूबवेल लाइनों की नई समयसारिणी किसानों के लिए समय में बदलाव

Sun, 03 May 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 03 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
timetable of tubewell line
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

डिंग मंडी। 33 केवी डिंग बिजलीघर से संचालित ट्यूबवेल लाइनों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। बिजली निगम की ओर से जारी नए टाइमटेबल के अनुसार यह व्यवस्था 2 मई 2026 से लागू कर दी गई है।
नई व्यवस्था के तहत ट्यूबवेल लाइनों को दो ग्रुपों में बांटा गया है ताकि बिजली आपूर्ति को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके और किसानों को सिंचाई के लिए निर्धारित समय मिल सके। ग्रुप-ए में डिंग फर्स्ट, डिंग सेकेंड, रूरल, मोचीवाली और बोदीवाली फीडर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में ट्यूबवेल लाइनों को रात 3 बजे से सुबह 11 बजे तक बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

ग्रुप-बी में थेड़ी फर्स्ट, थेड़ी सेकेंड, जोधका और कुकड़थाना फीडर शामिल किए गए हैं। इन क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक ट्यूबवेल लाइनों को बिजली दी जाएगी। बिजली निगम के अनुसार यह बदलाव निर्धारित अवधि के लिए किया गया है ताकि सभी क्षेत्रों में संतुलित ढंग से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने किसानों से अपील की है कि वे नए टाइमटेबल के अनुसार अपनी सिंचाई की योजना बनाएं ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed