{"_id":"6517041be594daa12a0d7bb4","slug":"time-table-of-first-to-third-class-decided-in-government-schools-of-the-district-sirsa-news-c-128-1-sir1002-7086-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिले के सरकारी स्कूलों में पहली से तीसरी कक्षा की समय सारिणी हुई तय, 90 मिनट तक हिंदी की पढ़ाई करेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिले के सरकारी स्कूलों में पहली से तीसरी कक्षा की समय सारिणी हुई तय, 90 मिनट तक हिंदी की पढ़ाई करेंगे बच्चे
Fri, 29 Sep 2023 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 29 Sep 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
सिरसा।
जिला के सरकारी स्कूलों में पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थी 90 मिनट तक हिंदी की पढ़ाई करेंगे। हरियाणा शिक्षा परियोजना परिषद ने प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में बाल वाटिका से लेकर तीसरी कक्षा के लिए समय सारणी तय की है। गणित व अंग्रेजी पढ़ाने के लिए 60-60 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। परिषद ने प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, जिला परियोजना समन्वयक, डाइट प्राचार्य, खंड संसाधन संयोजक को इस संदर्भ में पत्र भी जारी कर दिया है।
पत्र में कहा है कि निपुण हरियाणा मिशन के दिशा निर्देशों के तहत यह बहुत महत्वपूर्ण है कि विद्यार्थियों को मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान में निपुण बनाने के लिए हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों में पर्याप्त शिक्षण समय मिलना आवश्यक है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के लिए एक सामान्य समय सारणी तैयार की गई है। इसका पालन करने से विद्यार्थियों को अपनी दैनिक रूपरेखा ध्यान रहेगी और अध्यापकों को भी दैनिक एवं साप्ताहिक योजनाएं बनाने व क्रियान्वयन में अतिरिक्त समय मिलेगा। इस सामान्य समय सारणी का एक रंगीन प्रिंट आउट प्रत्येक कक्षा में श्यामपट्ट के निकट लगाना अनिवार्य है ताकि हर बच्चा पढ़ पाए। सामान्य समय सारिणी परिषद की ओर से जारी की गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी सरकारी स्कूलों में बाल वाटिका से लेकर तीसरी कक्षा के लिए समय-सारणी निर्धारित की है।
पाठों से मिली सीख को दोहराएंगे
समय सारिणी में दैनिक आधार पर कक्षा एक से 3 तक हिंदी के लिए 90 मिनट, गणित और अंग्रेजी पढ़ाने के लिए 60-60 मिनट दिए गए हैं। दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से डेढ़ बजे तक की समय अवधि का प्रयोग अध्यापक अपनी शैक्षणिक आवश्यकता के अनुसार कर सकते हैं। इसमें सामाजिक और भावनात्मक कौशल विकसित करने के लिए खेल, लाइब्रेरी, शिल्प गतिविधियां और कक्षा तीन के लिए ईवीएस को शामिल किया जाना है। दोपहर डेढ़ से एक बजकर 45 मिनट तक के दौरान शिक्षक दिन में पढ़ाए गए पाठों से मिली सीख को दोहराएंगे। विद्यार्थियों द्वारा पूछे जा रहे प्रश्नों पर चर्चा कर विद्यार्थियों को अगले दिन की रूपरेखा के लिए उत्साहित करेंगे।
विज्ञापन
बाल वाटिका के लिए तय की समय सारणी
8.00-8.30 प्रात:कालीन सभा, 8.30-9.00 मॉर्निंग सर्कल समय,9.00-9-10 रिफ्रेशर ब्रेक,9.10-10.00 मुक्त खेल,10.00-10.45 खेल व कहानियां,10.45-11.20 गतिविधियां,11.20-11.50 भोजन मध्यांतर,1.50-12.20 बाहरी खेल,12.20-12.30 गुडबॉय सर्कल,12.30-12.45 दिवस समापन समय,12.45-02.30 अतिरिक्त शैक्षणिक कार्य।
पहली से तीसरी की समय सारणी
8.00-8.30 प्रात:कालीन सभा, 8.30-9.00 हिंदी,9.00-9-10 रिफ्रेशर ब्रेक,9.10-10.10 हिंदी,10.10-10.20 रिफ्रेशर ब्रेक,10.20-11.20 गणित,11.20-11.50 भोजन मध्यांतर,11.50-12.50 अंग्रेजी,12.50-01.30 स्वतंत्र पठन व गतिविधि,1.30-01.45 दिवस समापन समय,1.45-02.30 अगले दिवस की तैयारी।