फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Time period is over, 20 lanes not built, notice to 5 contractors

समय अवधि खत्म, नहीं बनीं 20 गलियां, 5 ठेकेदारों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Time period is over, 20 lanes not built, notice to 5 contractors
सिरसा। नगर परिषद की ओर से शहरी क्षेत्र में बनाई जा रही गलियों का काम पूरा नहीं हो पाया है। ठेकेदारों की लापरवाही और लेटलतीफी के कारण काम अटका है। ऐसे में मामला राइट टू सर्विस एक्ट आयोग के पास पहुंचा तो अधिकारियों को तलब किया। अब नगर परिषद ने काम समय पर पूरा ना करने वाले पांच ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है। जल्द काम शुरू नहीं किया तो ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पहले नगर परिषद ने गलियों के निर्माण के लिए टेंडर जारी किए थे। इनमें से हालांकि कई गलियों का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन अभी भी करीब 40 गलियां ऐसी हैं, जिनका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इनमें से करीब 20 गलियां ऐसी है, जिनकी डेडलाइन खत्म हो चुकी है। इसके बावजूद ठेकेदारों ने गलियां उखाड़कर छोड़ दी है और निर्माण कार्य पूरा नहीं करवाया। इस कारण शहर के करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जो इन गलियों में रहते हैं या यहां से उनका आना-जाना होता है।
विज्ञापन

30 हजार की आबादी परेशान, क्यों नहीं हो रहे काम
शहर की अग्रसेन कॉलोनी निवासी अमित गोयल, श्याम गुप्ता, मुकेश, अंकुश, हिमांशु शर्मा, संदीप सिंगला, नरेंद्र गोयल ने बताया कि पिछले वर्ष कॉलोनी की गलियों का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन ठेकेदार ने गलियां उखाड़कर अधर में छोड़ दी। अमित गोयल ने बताया कि एक गली तो ऐसी है, जो पिछले वर्ष 18 मई को शुरू हुई थी। इसका शिलान्यास भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल व भाजपा नेता मनीष सिंगला ने किया था, लेकिन निर्माण कार्य आज तक भी पूरा नहीं हुआ। यह कॉलोनी 7, 14 व 9 नंबर वार्ड में आती है, इसलिए हमेशा ही विवादों में रहती है। इन गलियों का निर्माण नहीं होने के कारण अग्रसेन कॉलोनी सहित आसपास की कॉलानियों की तीस हजार की आबादी परेशान है। इन गलियों से कंगनपुर रोड, कीर्तिनगर, बेगू रोड के लोग होकर गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन गलियों का निर्माण कार्य अभी तक अधर में है उनके जिम्मेवार ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है। तय समय सीमा में काम पूरा नहीं करने पर नोटिस दिए हैं। यदि अब भी ठेकेदारों ने संज्ञान नहीं लिया तो उन्हें ब्लैक लिस्ट करने को लेकर भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - अजय पंघाल, एक्सईएन, नप सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed