फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three youths injured in road accident died during treatment

हादसे में घायल तीनों युवकों की इलाज के दौरान मौत, क्षेत्र में मातम

Mon, 22 Nov 2021 10:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Three youths injured in road accident died during treatment
सड़क हादसे में घायल तीन युवकों की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

फाफामऊ। कार एवं बाइक की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों का इलाज दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से सभी के घर में कोहराम मच गया। एक युवक का पोस्ट मार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं दो का अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा।
थरवई क्षेत्र के चक ठाकुर राम गांव के राजेंद्र प्रसाद तिवारी की बेटी पारुल की रविवार को शादी थी। राजेंद्र तिवारी का इकलौता बेटा अंशुमान तिवारी (21) अपने पड़ोसी नीलेश मिश्र (20) पुत्र लक्ष्मी शंकर मिश्र, मित्र सौम्य देव (21) एवं हर्ष तिवारी (23) के साथ कार से फाफामऊ खरीदारी करने गया था। लौटते समय जैतवारडीह गांव के पास संतुलन बिगड़ जाने के कारण सामने से आ रही बाइक से कार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बाइक से टकराने के बाद पेड़ से जा टकराई। कार में बैठे अंशुमान तिवारी, नीलेश मिश्र, सौम्य देव एवं हर्ष तिवारी घायल हो गए।
विज्ञापन

बाइक सवार जैतवारडीह गांव का अनिकेत यादव (22) पुत्र राज कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को फाफामऊ के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां अंशुमान तिवारी एवं नीलेश मिश्र को वेदांता हास्पिटल लखनऊ तथा अनिकेत यादव को स्वरूपरानी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सौम्य देव एवं हर्ष तिवारी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। औपचारिकता निभाते हुए पारूल की शादी गमगीन माहौल में करके उसकी भोर में विदाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद घर के अन्य परिजन भी लखनऊ रवाना हुए। इधर भोर में अनिकेत यादव की स्वरूपरानी अस्पताल में मौत हो गई। पोस्ट मार्टम के बाद अनिकेत यादव का शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंगलवार को दोपहर अंशुमान तिवारी एवं नीलेश मिश्र की वेदांता हास्पिटल लखनऊ में मौत हो गई। दोनों का शव सोमवार की शाम घर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही दोनों घरों में कोहराम मच गया। मौत से तीनों परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed