फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three youths including the academy operator arrested in the case of fraud of eight lakhs, the youth of Fatehabad was cheated in the name of sending them to Canada.

Sirsa News: आठ लाख की ठगी मामले में एकेडमी संचालक सहित तीन युवक गिरफ्तार, फतेहाबाद के युवक को कनाडा भेजने के नाम पर की थी ठगी

Wed, 02 Oct 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 02 Oct 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three youths including the academy operator arrested in the case of fraud of eight lakhs, the youth of Fatehabad was cheated in the name of sending them to Canada.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। युवक को कनाडा भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने वोग वेयर एकेडमी के संचालक सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान एकेडमी संचालक हसनीत सिंह वासी संतावाली, यादविंद्र सिंह वासी संतनगर और अनमोल वासी करीवाला जिला सिरसा के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि फतेहाबाद के समैण निवासी राजेंद्र कुमार की शिकायत पर रानियां थाना में वोग वेयर एकेडमी संचालक व अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया। इसमें राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसने अपने बेटे संदीप को कनाडा भेजने के लिए एकेडमी संचालक व उसके साथियों से संपर्क किया था। पत्राचार के दौरान एकेडमी संचालक तथा उसके अन्य साथियों ने उसके साथ षड्यंत्र किया। संदीप के ग्रेजुएटी अकाउंट में पैसे न डालकर किसी अन्य के खाते में डलवाकर आठ लाख रुपये की ठगी की। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने संज्ञान लेते हुए आर्थिक अपराध सेल की टीम को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन




सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंट से करें संपर्क : एसपी
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि विदेश भेजने के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले इमीग्रेशन सेंटर संचालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। लोगों से अपील है कि विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले सेंटर संचालकों से सतर्क रहें। हमेशा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंटों से ही संपर्क करें। पैसों का भुगतान करने से पूर्व उस एजेंट के बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। कहीं कोई गड़बड़ लगे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed