फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three youths in car with 54 kg of Doda poppy arrested

Sirsa News: 54 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित कार सवार तीन युवक काबू

Wed, 24 Jul 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 24 Jul 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Three youths in car with 54 kg of Doda poppy arrested
सिरसा में डोडा पोस्त के साथ पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस की टीम।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने जेजे काॅलोनी क्षेत्र से कार सवार तीन युवकों को 54 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आदित्य निवासी नई हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी, साजन निवासी रंगड़ी रोड और रवि निवासी गली मोचियांवाली, रानियां रोड सिरसा के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम सीलिंग प्लान के दौरान जेजे काॅलोनी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से कार सवार तीन युवक आए, पुलिस ने जब उन्हें कार रोकने का इशारा किया तो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। तीनों कार को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस की टीम ने पीछा कर कार सवारों को काबू किया। जब कार की तलाशी ली तो कार में रखे कट्टों में 54 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई। पकड़े गए युवकों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने आमजन से भी आह्वान किया है कि अगर उनके आस-पास किसी भी प्रकार का गैर कानूनी धंधा हो रहा है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed