फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   three young man arrested with 24 gram of heroin

24 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

Sun, 19 Apr 2020 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
three young man arrested with 24 gram of heroin
जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से 24 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवकों को काबू किया है। प्रथम घटना में जिला कि सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नेशनल हाइवे बस स्टैंड डिंग मोड क्षेत्र से दो युवकों को 15 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान लखन कुमार निवासी मस्जिद वाली गली वार्ड नंबर 4 कालांवाली और मनीष निवासी तारू आना के रूप में हुई है। उन्होंने बताया की पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना डिंग में अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य घटना में जिला कि रानियां थाना पुलिस ने गांव मौजदीन क्षेत्र से एक युवक को 9 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। रानियां थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर साधू राम ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान गौरव सिंह उर्फ गोरी निवासी ढाणी आशा सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया की पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना रानियां में अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed