फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three trains canceled due to farmers' agitation in Punjab

पंजाब में किसान आंदोलन के कारण तीन ट्रेनें रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three trains canceled due to farmers' agitation in Punjab
रेलवे स्टेशन रेल का इंतजार करते यात्री। - फोटो : Sirsa
सिरसा। पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन के चलते सिरसा से पंजाब की तरफ जाने वाले मुख्य तीन ट्रेनें रविवार को रद्द रही। जिसके चलते यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ा। हालांकि किसान आंदोलन का प्रभाव बठिंडा से आगे के जिलों में ही अधिक देखने को मिला। ऐसे में सिरसा से बठिंडा तक आने जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन जारी रहा।
विज्ञापन

रविवार को सिरसा से फाजिल्का-रेवाड़ी, रेवाड़ी फाजिल्का और लुधियाना धुरी ट्रेन रद्द रही। ऐसे में पंजाब की तरफ जाने वाले यात्रियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन के समय में कई यात्री रेलवे स्टेशन पहुंचे लेकिन वहां पर ट्रेन के रद्द होने की जानकारी मिलने के बाद वापस यात्री बस स्टैंड तक जाने को मजबूर हुए। हालांकि रेलवे की ओर से बीते दिन ही ट्रेनों के रद्द होने की सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा दी गई थी। वहीं सिरसा से बठिंडा तक ही दिनभर रेलों का संचालन रहा।
विज्ञापन

इस समय की ट्रेनें रही रद्द
ट्रेन, समय
लुधियाना से धुरी, 11.40
फाजिल्का रेवाड़ी, 10.15
रेवाड़ी फाजिल्का, 02.30
किसान आंदोलन के कारण तीन ट्रेनें रद्द है। बठिंडा से सिरसा और सिरसा से बठिंडा की तरफ जाने वाले ट्रेनों का आवागमन जारी रहा।
-अजय गौतम, यातायात प्रबंधक, रेलवे विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed