फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three-storey house damaged due to lightning

Sirsa News: बिजली गिरने से तीन मंजिला मकान क्षतिग्रस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three-storey house damaged due to lightning
डबवाली में मंगलवार अलसुबह करीब दो बजे वार्ड नंबर एक में स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास हरनेक सिंह
सिरसा। डबवाली में मंगलवार अलसुबह करीब दो बजे वार्ड नंबर एक में स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास हरनेक सिंह वाली गली निवासी राजकुमार के घर पर बिजली गिर गई। इस कारण तीन मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इससे गृहस्वामी को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ।
विज्ञापन

बिजली गिरने से मकान की तीसरी मंजिल की छत पर रखी पानी की टंकी और दीवार समेत मकान की सभी दीवारों में बड़ी दरारें आ गईं और छत से मलबा गिरने लगा। इसी बीच मकान की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

राज कुमार निजी स्कूल में पढ़ाते हैं। घटना के समय राजकुमार, उनके पिता बीरबल दास और उनकी दादी घर में मौजूद थीं। उनके पिता काफी समय से बीमार हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। इसी बीच तेज आवाज के साथ छत के ऊपरी हिस्से का मलबा गिरा तो बिजली गुल हो गई। तीनों अपने घर से बाहर निकल कर गली में पसरे अंधेरे में ही बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पड़ोसियों के घर की लाइट भी टूट कर गिर गई तो पड़ोसी भी बाहर निकल आए। मंगलवार सुबह उजाला होने पर ही उन्होंने घर में छत पर जाकर नुकसान को देखा। पाया कि इस हादसे में उसके घर में रखा फ्रिज, वाॅशिंग मशीन, पंखे, ट्यूब लाइट्स आदि बिजली के उपकरण खराब हो गए। दीवारों पर कई जगह दरारें पड़ने से सारा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इससे उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed