{"_id":"65073c89f28014b1290e5708","slug":"three-routes-will-be-built-under-nabard-at-a-cost-of-rs-95-crores-sirsa-news-c-128-1-svns1027-6298-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नाबार्ड के तहत साढ़े नौ करोड़ की लागत से बनेंगे तीन मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नाबार्ड के तहत साढ़े नौ करोड़ की लागत से बनेंगे तीन मार्ग
Sun, 17 Sep 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नाबार्ड के तहत में जिले में तीन नए मार्गों का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से साढ़े नौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रस्ताव को मुख्यालय ने मंजूरी दे दी है। तीन मार्गाें का निर्माण होने से लोगों को राहत मिलेगी।
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से डिंग वाया जोधकां रोड, सिरसा से मोडिया खेड़ा वाया नटार रोड और लुदेसर से निबारण रोड का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विभाग ने वर्क ऑर्डर भी एजेंसी को जारी कर दिया गया है। डिंग वाया जोधकां रोड पर 382.57 लाख का खर्च आना है। यह रोड करीब नौ किलोमीटर लंबाई में तैयार किया जाएगा। सिरसा से मोडियाखेड़ा वाया नटार रोड का निर्माण कार्य 244.70 लाख रुपये से किया जाएगा। इसकी लंबाई 11 किलोमीटर है। वहीं लुदेसर से निबारण रोड का 331.57 लाख की लागत से निर्माण कार्य जाएगा। इसकी लंबाई करीब सात किलोमीटर है।
विधायक फंड से रोड का चल रहा निर्माण कार्य
जिले के विधायकों के फंड से 125 करोड़ की लागत से 100 के करीब रोड तैयार किए जाने हैं। इनमें से अधिक पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। कहीं पर रोड़ी डालने तो कहीं पर निर्माण करने की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि विधानसभा सत्र के दौरान एक विधायक को 25 करोड़ की राशि मंजूर की गई थी। इसमें उनके क्षेत्र के खराब रोड को दुरुस्त करने के लिए सूची मांगी गई थी। रानियां क्षेत्र के खराब रोड की संख्या सबसे अधिक थी।
विज्ञापन
वर्जन
नाबार्ड के तहत जिले के तीन रोड के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। मुख्यालय की ओर से एजेंसियों को टेंडर अलॉट किए गए हैं। जल्द ही यह रोड बनकर तैयार हाेंगे। इस पर करीब साढ़े नौ करोड़ की लागत आएगी। - कृष्ण कुमार गोयत, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी सिरसा।