फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   three PTI teachers shaved hair

मुख्यमंत्री के न मिलने पर विरोध स्वरूप तीन पीटीआई अध्यापकों ने करवाया मुंडन

Tue, 09 Jun 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
three PTI teachers shaved hair
three PTI teachers shaved hair - फोटो : Sirsa
जिला शिक्षा विभाग की ओर से रिलीव हो चुके 88 पजीटीआई अध्यापकों ने मंगलवार को चौटाला हाउस के सामने पार्क में बैठकर प्रदर्शन किया। इन पीटीआई ने सीएम से मिलने के लिए भाजपा नेताओं के माध्यम से समय मांगा था, लेकिन समय नहीं मिला। इसके विरोध में तीन पीटीआई अध्यापकों ने मुंडन करवाया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मौलिक शिक्षा निदेशक द्वारा 1983 पीटीआई को रिलीव करने का आदेश जारी किए हैं। इस आदेश को खारिज कर दोबारा ज्वाइनिंग करवाने की मांग को लेकर पीटीआई अध्यापकों ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था, लेकिन मुख्यमंत्री बिना मिले ही चले गए।
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग द्वारा बीती 4 जून को जिले के सातों खंडों के 88 पीटीआई अध्यापकों को रिलीव कर दिया था। पीटीआई अध्यापकों को रिलीव करने के फैसले पर जिले के पीटीआई अध्यापक मुख्यमंत्री से मिल अपनी बात आगे रखना चाहते थे। जिला शारीरिक अध्यापक संघ के जिला प्रधान भूप सिंह ने बताया कि उन्होंने सांसद सुनीता दुग्गल और भाजपा नेता बलकौर सिंह से मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था। लेकिन मुख्यमंत्री बिना मिले ही चले गए। जिसके विरोध में दो पुरुष और एक महिला पीटीआई अध्यापकों ने अपना मुंडन करवा लिया। मुंडन करवाने वाले तीनों ही अध्यापक नेशनल स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं। मुंडन करवाने वाले पीटीआई अध्यापक कविता, विनोद और गगनदीप ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगने के लिए उन्होंने पीटीआई रिलीव मामले को सिरसा सांसद और भाजपा नेताओं के समक्ष रखा था। मुख्यमंत्री सिरसा में किसानों से मिलकर उनकी समस्या जाने आए, विधायक के घर पर शोक सभा में गए। लेकिन जिन पीटीआई अध्यापकों को रिलीव किया है उनका दुख नहीं दिखा। लॉकडाउन के दौरान करीब 2 हजार पीटीआई अध्यापकों की रिलीव कर दिया गया है। पीटीआई अध्यापकों का कहना है उन्होंने नियम अनुसार भर्ती पास कर ज्वाइन किया था। रिलीव किए गए अध्यापकों में से अधिकतर नेशनल स्तर के खिलाड़ी हैं। ऐसे में नौकरी से निकालने पर उनके घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला शारीरिक शिक्षा अध्यापक संघ के प्रधान भूप सिंह, कविता, विनोद कंबोज, गगनदीप, सुमित्रा, राकेश यादव, रोशनी पंवार और विनोद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed