Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three people sentenced to 10 years for smuggling banned drugs

Sirsa News: प्रतिबंधित दवा की तस्करी करने पर तीन लोगों को 10 साल की सजा

Sat, 24 Aug 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 24 Aug 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Three people sentenced to 10 years for smuggling banned drugs
सिरसा। प्रतिबंधित दवा की तस्करी करने के मामले में स्पेशल एनडीपीएस फास्ट ट्रैक कोर्ट ने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10 साल कैद व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर एक साल अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

मामले के अनुसार सीआईए स्टाफ डबवाली पुलिस 29 मार्च 2018 को गांव मतड़ में गश्त पर थी। इसी दौरान शाम को गांव लहंगावाली की ओर से स्कूटर सवार दो युवक सामने से आते दिखाई दिए। पुलिस ने स्कूटर को रुकवाकर तलाशी ली तो टूल बॉक्स में एक डिब्बा मिला। पुलिस ने डिब्बा खोलकर देखा तो इसमें प्रतिबंधित दवा की 1200 गोलियां मिली।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर युवकों की पहचान जसपाल सिंह उर्फ पाला पुत्र ज्ञान सिंह व सतगुरु सिंह निवासी गांव आदमके जिला मानसा के रूप में हुई। दोनों ने पुलिस को बताया कि ये गोलियां जसबीर सिंह उर्फ काला निवासी मतड़ से खरीदकर लाए थे। इसके बाद पुलिस ने जसबीर सिंह के घर पर छापा मारा तो प्रतिबंधित दवा की 2400 गोलियां मिली। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को न्यायाधीश डॉ. अशोक कुमार ने तीनों आरोपियों को दोषी करार देकर 10 साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed