फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three people including two elderly people died due to corona in sirsa

Sirsa: कोरोना से दो बुजुर्ग सहित तीन की मौत, TB व अन्य बीमारियों से भी थे पीड़ित

Thu, 18 Aug 2022 02:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Aug 2022 02:32 AM IST
सार

पीड़ितों का इलाज अग्रोहा में चल रहा था। सिरसा जिले में अब 38 मरीज सक्रिय हैं, जबकि कोरोना से अब तक 544 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Three people including two elderly people died due to corona in sirsa
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सिरसा जिले में करीब एक माह बाद बुधवार को कोरोना संक्रमित दो बुजुर्गों सहित तीन मरीजों की मौत हो गई। इन मरीजों को कोरोना के साथ-साथ अन्य कई बीमारियां भी थीं। इसके चलते इनका बीते एक सप्ताह से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। इसके अलावा बुधवार को जिले में 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 14 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है।

विज्ञापन


बुधवार को जिले के गांव साहरणी निवासी 30 वर्षीय युवक की कोरोना से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मरीज अन्य बीमारी से भी पीड़ित था। इसके अलावा मटदादू निवासी 70 वर्षीय और गोदिका निवासी 71 वर्षीय व्यक्ति ने भी कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। बुजुर्ग टीबी और अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे। जिले में अब तक 544 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


सात लाख से अधिक लोगों के लिए जा चुके हैं सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने अब तक जिले में सात लाख 2 हजार 970 लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से 34 हजार पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें से 33423 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले में अब 38 मरीज कोरोना संक्रमित हैं। इनको विभाग की ओर से होम आइसोलेट किया गया है। जिले का रिकवरी रेट 98.28 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.59 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा व डबवाली में मिले चार-चार संक्रमित
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 592 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से 570 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। बुधवार को सिरसा में चार, डबवाली में चार, ऐलनाबाद में एक, कालांवाली में एक, चौटाला में तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन्हें होम आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा 14 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

 
कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई है। यह मरीज पहले भी कई बीमारियों से पीड़ित चल रहे थे और इनका अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जिले में अब 38 मरीज सक्रिय हैं, जबकि कोरोना से अब तक 544 लोगों की मौत हो चुकी है। -डॉ. हरसिमरण सिंह, नोडल अधिकारी, मलेरिया विभाग, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed