{"_id":"65ba9355d39927f33606bbbb","slug":"three-people-including-a-woman-arrested-with-100-grams-of-heroin-sirsa-news-c-128-1-svns1027-114356-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 100 ग्राम हेरोइन सहित महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 100 ग्राम हेरोइन सहित महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार
Thu, 01 Feb 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
डबवाली। एंटी नारकोटिक सेल ने मंगलवार को 100 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया। टीम ने तीनों से एक डस्टर गाड़ी और तीन लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएनसी स्टाफ डबवाली सहायक सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि एएनसी के सहायक सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह अपनी टीम के साथ गांव तख्तमल में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गांव तख्तमल के पास एक डस्टर गाड़ी सड़क किनारे खड़ी देखी। गाड़ी चालक ने पुलिस टीम को देखकर गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उनको रोक लिया।
इस दौरान पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 100 ग्राम हेरोइन और तीन लाख रुपये बरामद हुए। इस पर पुलिस टीम ने गाड़ी में बैठी एक महिला और दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान चरण सिंह पुत्र बंता सिंह निवासी गदराना, अमरीक सिंह पुत्र पाला राम निवासी जगमालवाली व कर्मजीत कौर उर्फ पत्नी बलजिंद्र सिंह गांव तारुआना के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे हेरोइन बेचने का काम करते है और पैसे आपस में बांटे लेते हैं। तीन लाख रुपये भी वे हेरोइन बेचकर लाए थे। बरामद की गई हेरोइन वे गुरमीत निवासी तरनतारन से खरीदकर लाए थे।
20 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार
सिरसा। सदर थाना पुलिस ने एक युवक को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। वेदवाला थाना पुलिस टीम एनएच-नौ पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान वेदवाला निवासी गुरमीत सिंह उर्फ मीता सामने से आया। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।