फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three people from Nepal arrested from Delhi in fraud case

Sirsa News: ठगी के मामले में नेपाल के तीन लोगों को दिल्ली से किया गिरफ्तार

Sun, 01 Dec 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 01 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Three people from Nepal arrested from Delhi in fraud case
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने के नाम पर 6 लाख 69 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना की विशेष टीम ने नेपाल के तीन लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि कुछ दिन पहले रायसिंह निवासी प्रेम नगर सिरसा ने शिकायत दी थी कि साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर उससे 6 लाख 69 रुपये की ठगी की है। पीड़ित की शिकायत पर 25 नवंबर को साइबर थाना सिरसा में अभियोग दर्ज का जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि साइबर थाना की एक विशेष पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त तीन लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान राजेश कुमार, प्रभास कुमार व अमर पांडे निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि तीनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed