फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   three people found corona positive

संक्रमित स्टाप नर्स के पति के बाद अब दो बच्चे भी मिले पॉजिटिव

Tue, 30 Jun 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
three people found corona positive
संक्रमित होते जा रहे हैं। मंगलवार को जिले में तीन संक्रमित केस पाए गए। जिनमें तीनों ही संक्रमितों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। सोमवार को संक्रमित मिली गायनी वार्ड की स्टाफ नर्स के दो बच्चों भी संक्रमित हो चुके हैं। वहीं तीन दिन पहले निजी लैब के कर्मचारी के संपर्क में आया उसके परिवार का सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित स्टाफ नर्स के संपर्क में आए मरीजों की भी हिस्ट्री निकालने में लगा हुुआ है। जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा अब 108 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को भी नए तीन मरीज, कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाए गए। जिसमें गायनी वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स के दो बच्चे जिनकी उम्र 13 साल की लड़की और चार माह का लड़का है जो संक्रमित पाए गए हैं। बच्चे अपनी मां के संपर्क में आए थे, जिस कारण स्वास्थ्य विभाग ने महिला स्टाफ की हिस्ट्री खंगाल कर बच्चों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए थे। मंगलवार को आई रिपोर्ट में दोनों बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, बता दें कि स्टाफ नर्स के साथ उसका पति भी संक्रमित पाया गया था। वहीं तीसरा संक्रमित शहर के एक निजी लैब कर्मचारी के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाया गया है। बीते तीन दिन पहले शहर की एक निजी लैब का एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारी की हिस्ट्री निकाली और संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिया था। जिसमें कर्मचारी के परिवार का एक सदस्य संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल संक्रमितों की संख्या अब 108 तक पहुंच गई है। जिसमें 79 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अभी जिले में अभी 29 केस एक्टिव, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं 239 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों की नहीं आई रिपोर्ट
जनता अस्पताल के गायनी वार्ड की स्टाप नर्स के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर विभाग ने जनता अस्पताल को सील कर दिया था। सभी कर्मचारियों की सूची बनाई और सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। वहीं महिला स्टाफ नर्स का पूरा परिवार संक्रमित पाया गया है। जबकि अस्पताल के कर्मचारियों की अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। विभाग संक्रमित स्टाफ की हिस्ट्री जुटाने में लगा है और वहीं मरीजों की भी जांच की जा रही है कि स्टाफ नर्स किन-किन मरीज के संपर्क में आई हैं।

जिले में सामुदायिक संक्रमण के कारण कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। जिले में मंगलवार को तीन संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें दो संक्रमित गायनी वार्ड की नर्स के संपर्क में आए हैं। लोग सामाजिक दूरी रखकर ही कोरोना को मात दे सकते हैं।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed