{"_id":"5f6f85388ebc3e9b85056943","slug":"three-people-arrested-with-925-afime-sirsa-news-rtk5754713174","type":"story","status":"publish","title_hn":"925 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
925 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर काबू
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा और सीआईए कालांवाली ने चेकिंग के दौरान दो मामलों में 9 किलो 25 ग्राम अफीम के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों और सप्लायर पर संबंधित थाने में केस दर्ज किया गया है।
पहले मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा ने नाकाबंदी कर ढुडियांवाली क्षेत्र से एक युवक को 500 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान बिट्टू निवासी बणी के रूप में हुई है। सिरसा के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम चेकिंग के दौरान नाकाबंदी ढुडियांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस को देख कर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
दूसरे मामले में सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने मंडी कालांवाली क्षेत्र से बाइक सवार दो युवकों को 425 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। आरोपियों की पहचान जगविंदर सिंह उर्फ बिट्टू निवासी जंडवाला जाटान व हरजिंदर सिंह उर्फ बब्बू निवासी खतरांवा के रूप में हुई है। प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक प्रेमकुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक मदन लाल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम चेकिंग के दौरान मंडी कालांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने पुलिस को देख कर भागने की कोशिश की तो शक की आधार पर उक्त बाइक सवार दोनों युवकों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 425 ग्राम अफीम बरामद हुई।