फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   three people are corona positive

तीन नए केस मिले, पिता के बाद पुत्र भी कोरोना पॉजिटिव

Mon, 22 Jun 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
three people are corona positive
कोरोना मरीज को ले जाने आई एंबुलेंस। - फोटो : Sirsa
सिरसा में सोमवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। गोरीवाला के गांव अहमदपुर दारेवाला में तीन दिन पहले संक्रमित पाए गए पिता बाद बेटे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। फतेहरपुरिया गांव का एक 35 वर्षीय पुलिस कर्मचारी जो कि फरीदाबाद से आया था, वह भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं डबवाली में 24 वर्षीय नवविवाहिता भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दी है, वहीं जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 86 हो गया है जिसमें 65 लोगों स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को मिले कोरोना संक्रमित में गोरीवाला खंड के गांव अहमदरपुर दारेवाला का एक 14 वर्षीय बच्चा भी शामिल है, बच्चा अपने पिता के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। बच्चे का पिता तीन दिन पहले दिल्ली से अपने किसी रिश्तेदार का इलाज करवाकर आया था। पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं बच्चे में भी कोरोना के लक्षण पाए जाने पर शनिवार को सैंपल लिया गया था। बच्चे के साथ 19 लोगों के सैंपल लिए गए। जिसमें से 16 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव और 2 लोगों की रिपोर्ट लंबित है। वहीं फतेहपुरिया गांव में फरीदाबाद में नौकरी करने वाला 35 वर्षीय पुलिस कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

वहीं वार्ड नंबर 14 की गली बाबा रामदेव मंदिर वाली की एक नवविवाहिता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। युवती मूल रूप से यूपी की है। विभाग की टीम ने उसे एंबुलेंस की सहायता से सिरसा के सामान्य अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। नवनिवाहिता की शादी 15 जून को हुई थी, करीब 20 जून को दूल्हा दुल्हन सहित परिवार के करीब 6 सदस्यों ने कोरोना की जांच करवाई थी। जिसमें कि दुल्हन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक की सेवाएं शुरू
नागरिक अस्पताल स्थित ब्लड बैंक की सेवाएं सोमवार से शुरू कर दी गई है। ब्लड बैंक में अनुबंध पर आधार पर कार्यरत सेवादार का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। जिसके बाद 13 जून को ब्लड बैंक को सील कर दिया गया था और स्टाफ को होम क्वांरटीन किया गया था। सुरक्षा के दृष्टिगत ब्लड बैंक की सेवाएं रोक दी गई थी ताकि संक्रमण फैलने का खतरा न हो। इस दौरान जरूरतमंदों को रक्त की आपूर्ति डेरा स्थित ब्लड बैंक से की गई। होम क्वांरटीन की अवधि पूरी करने के बाद ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने भी अपनी-अपनी ड्यूटी संभाल ली।

जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 86 हो गई है। जिनमें 65 मरीज ठीक हो कर घर जा चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि जिला में अब तक 5295 लोगों के सैंपल लिए गए। जिनमें 5097 लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 70 की रिपोर्ट लंबित है।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सीएमओ सिविल अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed