फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three more villages in the district declared drug free, SP honored Sarpanch

Sirsa News: जिले के तीन गांव और नशामुक्त घोषित, एसपी ने सरपंच किए सम्मानित

Tue, 16 Jul 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 16 Jul 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Three more villages in the district declared drug free, SP honored Sarpanch
सरपंच को सम्मानित करते एसपी विक्रांत भूषण।
सिरसा। जिले में गांवों को नशा मुक्त करने के अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने तीन गांवों को नशा मुक्त घोषित किया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने गांव नेजाडेला खुर्द के सरपंच अमरजीत सिंह, गांव ढाबा के सरपंच कपिल कुमार और गांव झीड़ी के सरपंच लखविंद्र सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रहे, अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। युवा शिक्षा और खेलों से जुड़ रहे हैं। नशा छोड़ने के लिए आगे आने वाले युवाओं का उपचार करवाया जा रहा है। जिससे उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने गांव, गली तथा मोहल्ले की जिम्मेदारी उठाए तो नशा बिकना अपने आप खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि जिला पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। जिसके तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। आमजन तथा युवाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों तथा कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि अब तक जिले के 82 गांवों तथा शहर सिरसा के चार वार्डों को नशा मुक्त घोषित किया जा चुका है। इस अवसर पर बड़ागुढा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार तथा नशा मुक्त घोषित किए गए तीन गांवों के सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed