फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   three MM rain in sirsa, 30 electric poles are fell

सिरसा में तीन एमएम बारिश और तेज आंधी से बिजली के 30 पोल क्षतिग्रस्त, सड़कों पर गिरे पेड़

Wed, 10 Jun 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
three MM rain in sirsa, 30 electric poles are fell
चोपटा क्षेत्र में घर के आगे टूटकर गिरा खंभा। - फोटो : Sirsa
सिरसा में बुधवार को तीन एमएम बारिश और तेज आंधी के कारण चोपटा, रानियां और डबवाली में बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए। बारिश के कारण बिजली आपूर्ति में बाधा रही। राजस्थान की सीमा सटे चोपटा क्षेत्र के गांवों में आई तूफानी बारिश और तेज आंधी से जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर को करीब 15 मिनट तक बारिश के साथ आई आंधी ने तूफान का रूप ले लिया। जिससे कागदाना कुम्हारिया रोड़ पर पेड़ और बिजली के खंबे टूटकर गिरने से करीब 6 किलोमीटर मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। कागदाना से खेड़ी जाने वाली बिजली की बड़ी व छोटी दोनों लाइनों के करीब 30 बिजली के पोल टूटकर गिर गए। कुम्हारिया में 15 खंबे और एक ट्रांसफार्मर भी जमीन पर गिरने से बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई। कई ग्रामीणों के मकानों की छत उखड़ गई। गांव की गलियों में बिजली के तार टूटकर बिखर गए। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। हालांकि बिजली विभाग की टीम सूचना मिलने पर तुरंत प्रभावित क्षेत्र में पहुंच गई और नुकसान का आंकलन करने लगी। हल्की बारिश से पहल से बिजाई की गई ग्वार की फसल करंड हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के कागदाना, कुम्हारिया, रामपुरा, चाहरवाला, जोगीवाला आदि गांवों में दोपहर को अचानक बादलवाही होने के बाद हलकी बारिश शुरू हो गई। अचानक जोरदार आंधी ने तूफान का रूप ले लिया। जिससे पेड़ पौधे टूटकर गिरने लगे। वहीं खेड़ी माइनर नहर में कीकर के पेड़ टूटकर गिर गए। कागदाना से खेड़ी जाने वाली बिजली की छोटी और बड़ी लाइन के खंबे टूटने बिजली सप्लाई बाधित हो गई। गांव चाहरवाला, जोगीवाला और रामपुरा में तो पेड़ पौधे ही टूटकर गिरे हैं। गांव कुम्हारिया के राम कुमार के घर की छत के ऊपर बनी दूसरे कमरे की छत उड़ गई। अमित कुमार के मकान की छत और सौर ऊर्जा के प्लेट क्षतिग्रस्त हो गए। सतीदादी मंदिर के बाहर लगे शीशे टूट गए। राज कुमार और सुभाष चंद्र के घर के आगे दो बिजली के पोल टूटकर गिर गए। गांव की फिरनी पर 5 पोल टूटकर गिर गए। गनीमत यह रही की जान माल की हानि नहीं हुई। बिजली विभाग के फोरमेन राम कुमार ने बताया की कुम्हारिया और आसपास के गांवों में बारिश के साथ आंधी से बिजली के पोल टूट गए। बिजली सप्लाई बाधित है। लाइनमैन धर्मेंद्र अपनी टीम के साथ नुकसान के आंकलन में लगा हुआ
विज्ञापन

है।
उपमंडल के कई गांवों में बारिश और तेज आंधी से बिजली के पोल टूटने की सूचना मिली है। बिजली कर्मी मौके पर जाकर नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। सबसे ज्यादा नुकसान गांव कुम्हारिया में हुआ है। कुम्हारिया से होकर गुजरने वाली कागदाना से खेड़ी लाइनों के खंबे टूट और तार टूटकर गिरने की सूचना मिली है। विभाग की टीम नुकसान का आंकलन कर रही है। साथ बिजली सप्लाई सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक 30 पोल टूटने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुकेश कुमार रोहिला, उपमंडल अधिकारी बिजली विभाग नाथूसरी चोपटा।
रानियां में भी हुआ नुकसान
मौसम में आए अचानक बदलाव के चलते रानियां क्षेत्र के गांवों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई जिसके कारण सड़कों के किनारे पर खड़े पेड़ गिर गए। पेड़ों के गिरने से क्षेत्र की कई सड़कें अवरुद्ध होकर रह गई हैं। रानियां के साथ लगते गांव फतेहपुरिया, नानूआना चक्कां से घोड़ांवाली, भूना से घोड़ांवाली खारियां से भूना मार्ग पर कई मोटे पेड़ गिर गए। जिसके कारण यातायात प्रभावित हो गया है। पेड़ों के गिरने की सूचना वन विभाग को मिलने पर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस बारे में वनराजिक अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि तेज तूफान के कारण क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ गिरे हैं। जिन्हें सड़कों से हटाने के लिए विभाग की टीम लगी हुई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही गिरे हुए पेड़ों को हटाकर यातायात सेवाएं बहाल करवा दी जाएगी।

चौटाला में आंधी से गिरी छत
उपमंडल के गाव चौटाला में रतनपुरा रोड़ पर बुधवार दोपहर को तेज आंधी और बारिश के कारण मकान की छत गिर गई। गनीमत यह रही कि मकान में उस समय कोई भी नहीं था। जबकि मकान में पड़ा घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित गुरनाम सिंह ने बताया कि उसका मकान गिरने से उसका काफी नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी ओर आनंद पुनियां के मकान की भी दीवार गिर गई। इस बीच चौटाला की ढाणियों में आंधी के कारण अनेक पेड़ गिर गए। पीड़ित किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

रानियां क्षेत्र में गिरे पेड़।

रानियां क्षेत्र में गिरे पेड़।- फोटो : Sirsa

गोरीवाला में आंधी के कारण गिरा मकान।

गोरीवाला में आंधी के कारण गिरा मकान।- फोटो : Sirsa

चोपटा में पेड़ टूटकर सड़क के बीच में गिरा।

चोपटा में पेड़ टूटकर सड़क के बीच में गिरा।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed