फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three from Sirsa to Delhi, two in Punjab and one new route started for Rajasthan

सिरसा से दिल्ली तक तीन, पंजाब में दो व राजस्थान का शुरू किया एक नया रूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three from Sirsa to Delhi, two in Punjab and one new route started for Rajasthan
बस रूट की समस्या के लेकर लघु सचिवालय पहुंचे कमाल गांव के लोग - फोटो : Sirsa
सिरसा। सिरसा रोडवेज डिपो ने यात्री की बढ़ती संख्या को देखते हुए छह नई बसें शुरू की हैं। जिसमें सिरसा से दिल्ली के बीच तीन बसें, सिरसा से पंजाब के फाजिल्का व तलवड़ी साबो के लिए एक-एक बस और सिरसा से राजस्थान के नोहर के बीच एक बस सेवा शुरू की है। नई बसें शुरू होने से यात्रियों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा सिरसा से बठिंडा के बीच भी एक बस सेवा को शुरू किया जाएगा, जिस पर अभी मंथन चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान रोडवेज ने विभिन्न रूटों पर अपनी सेवाएं बंद कर दी थी। इसके अलावा रोडवेज के चालकों की ड्यूटी एंबुलेंस में लगाने के कारण बसों के कई रूटों का संचालन नहीं जा रहा था। इसके अलावा इन रूटों पर पड़ने वाले गांवों के ग्रामीणों ने अनेकों बार बस सेवा शुरू करने की मांग की जा चुकी है। नई बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को फायदा मिलेगा। बसें ज्यादा होने के कारण बसों में भीड़ भी नहीं होगी, जिससे यात्री सुगम सफर कर सकेंगे। सिरसा डिपो से रोजाना 20 हजार सवारियां सफर करती है। इस रूट पर बसें शुरू होने से ग्रामीणों व नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस समय होगी बस रवाना
सिरसा डिपो से शुरू हुई नई बस सेवा में बस डबवाली से दिल्ली के लिए 7.40 बजे, सिरसा से दिल्ली 11.08, सिरसा से दिल्ली 12.52, सिरसा से नोहर 8.35, सिरसा से तलवड़ी साबो 8.35 बजे तथा सिरसा से फाजिल्का के बीच 12.05 बजे बस रवाना होगी। इन रूट पर सफर करने वाले यात्री को काफी राहत मिलेगी। अलसुबह सिरसा से चलकर नई दिल्ली जाना आसान हो जाएगा। इसके अलावा पंजाब में भी दो बस सेवाएं शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज को वापस मिले अपने ड्राइवर
कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग के पास कुल 13 नई एंबुलेंस पहुंची थी। इन एंबुलेंसों के लिए चालकों की भर्ती पर रोक लगने के बाद रोडवेज से 20 चालकों को भेजा गया था। ताकि गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीज को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया जाए। अब रोडवेज की ओर से चालकों को वापस बुला लिया गया है। जिसके कारण रोडवेज ने इन सभी चालकों के आने के बाद नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया है।
रोडवेज के पास करीब 135 बस, रोजाना 20 हजार यात्री करते हैं सफर
सिरसा रोडवेज डिपो में करीब 135 बसें है। इसके अलावा रोजाना बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी करीब 20 हजार है। यात्री भार को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने नए रूट शुरू कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि अब वे सुबह जल्दी दिल्ली से रवाना होकर शाम तक वापस अपने घर पहुंच सकते हैं। पहले बसों के न होने के कारण रोडवेज को भी भारी नुकसान हुआ था तथा यात्री वर्ग को भी परेशानी उठानी पड़ी थी।

वर्जन
दिल्ली के लिए 3 नई बसें शुरू की है। इसके अलावा दो बस पंजाब व एक बस राजस्थान के रूट पर दौड़ेगी। यात्रियों की मांग को देखते हुए नए रूट शुरू किए गए हैं। नए रूट शुरू होने से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत।
- रतनलाल, बस स्टैंड इंचार्ज, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed