फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three fraudsters from Rajasthan arrested in case of fraud through voice cloning

Sirsa News: वॉइस क्लोनिंग के जरिये ठगी के मामले में राजस्थान के तीन जालसाज गिरफ्तार

Mon, 25 Nov 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 25 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three fraudsters from Rajasthan arrested in case of fraud through voice cloning
13 अगस्त को भतीजा बन प्राइवेट कर्मचारी से दोस्त की मां के उपचार के नाम पर ठगे थे पैसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। वॉइस क्लोनिंग के जरिये दो लाख रुपये के साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने राजस्थान के तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में मुकेश, निवासी, वार्ड नंबर 8 गांव थावरिया जिला बीकानेर, राजवीर, निवासी नजदीक रंजीतपुर चोमू जयपुर व अंकित निवासी वार्ड नंबर 7 रिंगस सीकर शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि सिरसा जिले के गांव शमशाबादपट्टी निवासी इंद्रपाल ने दी शिकायत दर्ज करवाई कि वह प्राइवेट सेक्टर में जॉब करता है। 13 अगस्त 2024 को सुबह करीब 8 बजे उसके मोबाइल पर व्हाट्सअप कॉल आई। काल करने वाले ने कहा कि वह उसका भतीजा अजय कुमार कनाडा से बोल रहा है। उसने कहा कि दोस्त की मां बीमार है उसे पैसे की जरूरत है। आप अपना खाता नंबर दे दो उसमें वह 8 लाख 46 हजार रुपये डलवा रहा है। इंद्रपाल ने उसे अपना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का खाता नंबर व्हाट्सएप के जरिये भेज दिया। खाता नंबर मैसेज करने के 10 मिनट बाद फोन पर मैसेज आया कि आपके खाते में 8 लाख 46 हजार रुपये की राशि जमा हो जाएगी। 20 मिनट बाद फिर इंद्रपाल के पास एक महिला की कॉल आई और उसने बताया कि वह मुंबई से बोल रही हैं। उसे खाते की वेरिफिकेशन करनी है, ताकि 24 घंटे में आपके खाते में 8 लाख 46 की राशि भेजी जा सके।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसी दौरान आधा घंटे बाद फिर वॉइस क्लोनिंग के जरिये फ्रॉड करने वाले अजय कुमार की व्हाट्सएप कॉल आती है। वह कहने लगा कि 10 मिनट में उसका दोस्त आपके पास पहुंच जाएगा। उसकी माताजी ज्यादा बीमार है और उनकी बाईपास सर्जरी होनी है। थोड़ी देर बाद उसके दोस्त का फोन आता है और वह उसे तुरंत खाता नंबर में चार लाख रुपये डालने के लिए कहता है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने दो लाख रुपये की आरटीजीएस के माध्यम से साइबर अपराधियों के खाते में करवा दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर साइबर थाना सिरसा में साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि साइबर थाना की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed