{"_id":"6af5efef3c34d974ba0d3277","slug":"three-days-of-service-and-awareness-campaign-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168313-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तीन दिन चलेगा सेवा और जागरूकता का महाअभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तीन दिन चलेगा सेवा और जागरूकता का महाअभियान
विज्ञापन
सिरसा। 13 से 15 नवंबर तक हिसार रोड स्थित झूंथरा धर्मशाला में 13वें हेल्थ, वेल्थ एंड लीगल अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया जाएगा। समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट एवं अमित हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान, सामाजिक जागरूकता के साथ मनोरंजक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी।
ट्रस्ट अध्यक्ष अमित लढ़ा ने बताया कि 13 नवंबर को शिविर का शुभारंभ नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित लघु नाटिका से होगा। इसका मंचन केएल थिएटर करेगा। मिनर्वा हाई स्कूल के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे और महाराजा अग्रसेन कन्या विद्यालय का बैंड भी प्रस्तुति देगा। शाम को नि:शुल्क तंबोला, जूनियर डांस प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता होगी।
उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को रक्तदान शिविर के साथ डांस प्रतियोगिता आयोजित होगी। शाम को सीनियर प्रतिभागियों की डांस प्रतियोगिता, तंबोला और मनोरंजक खेल होंगे।
विज्ञापन
15 नवंबर को मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। यथासंभव दवाइयां भी निशुल्क दी जाएंगी। अंतिम दिन शाम को डांस प्रतियोगिता का फाइनल होगा और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। तीनों दिन आमजन को नि:शुल्क तुलसी के पौधे, दोपहिया वाहनों के सर्विस कूपन, प्रदूषण प्रमाण पत्र और डस्टबिन भी वितरित किए जाएंगे।