फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three days later, the roof of the city council's store room fell again

तीन दिन बाद फिर गिरी नगर परिषद के स्टोर रूम की छत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three days later, the roof of the city council's store room fell again
नगर परिषद के स्टोर रूम की गिरी छत और क्षतिगस्त सामान। - फोटो : Sirsa
सिरसा। अंग्रेजों के समय में बने भवन में चल रहा नगर परिषद कार्यालय की तीन दिनों में सोमवार को दूसरी बार छत गिर चुकी है। नतीजतन नगर परिषद के कर्मचारी अब भय के माहौल में काम करने को मजबूर हैं। वहीं, अब नगर परिषद ने मोहंता मार्केट स्थित सरकारी स्कूली में कार्यालय शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर परिषद का भवन काफी समय पुराना होने के कारण अब स्थिति खराब होती जा रही है। तीन दिन पहले ही नगर परिषद में प्रधान के कार्यालय के साथ बने कमरे की छत गिर गई थी। हालांकि इस दौरान तीन कर्मचारी बाल बाल बच गए। ऐसे में सोमवार को सुबह के समय नगर परिषद के स्टोर रूम की छत भी अचानक गिर गई। कमरे में पड़ा सामान क्षतिगस्त हो गया। नगर परिषद के ईओ व अन्य कर्मचारियों के कार्यालयों की स्थिति भी अब काफी खराब है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूल में शिफ्ट कराया जाएगा दफ्तर
नगर परिषद के भवन की स्थिति खराब होने के बाद अब अधिकारियों ने इसे शिफ्ट करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। नगर परिषद की ओर से अब शहर के मोहंता मार्केट स्थिति सरकारी स्कूल के भवन में कार्यालय को शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से स्कूल को खाली करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर बैठकर काम करने को मजबूर हुए कर्मचारी
नगर परिषद भवन में अलग-अलग कई कार्यालय बनाए गए हैं। बार बार छत गिरने से कर्मचारियों की समस्या बढ़ गई है। सभी कार्यालयों की छतें टपक रही हैं। वहीं, नगर परिषद में स्थिति नागरिक सुविधा केंद्र की छत टपकने के कारण वहां की स्थिति भी खराब हो चुकी है। छत टपकने से नगर भवन में रखे कंप्यूटर और प्रिंटर भी खराब हो चुके हैं। डर के कारण दिनभर कर्मचारी कार्यालय के बाहर ही बैठे रहें। ऐसे में लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा ।

--------
वर्जन
नगर परिषद के भवन की छत गिरने से काम प्रभावित हो रहा है। अब नगर परिषद कार्यालय को मोहंता मार्केट स्थित सरकारी स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा, जिसके लिए स्कूल को खाली करवाया जा रहा है।
संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed