फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Three Congress leaders came to Rajasthan by boat: Dushyant Chautala

Haryana: दुष्यंत चौटाला का कांग्रेस पर कटाक्ष, बोले- तीन नेता राजस्थान में बेड़ा गर्क करके आ गए

Fri, 08 Dec 2023 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली, सिरसा (हरियाणा) Updated Fri, 08 Dec 2023 10:10 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेेजेपी ने आज पूरे प्रदेश में 19 हजार बूथों को जोड़ा है। शीघ्र ही नए बूथों को भी जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
Three Congress leaders came to Rajasthan by boat: Dushyant Chautala
डबवाली अनाज मंडी में आयोजित नवसंकल्प रैली में पंजाब के पूर्व सीएम स्व. प्रकाश सिंह बादल  की प्र

विस्तार

हरियाणा-पंजाब सीमा पर चौधरी देवीलाल स्मारक स्थल पर स्थापित दिवंगत प्रकाश सिंह बादल की प्रतिमा का अनावरण जजपा अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया। दूसरी ओर, नवसंकल्प रैली में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश के तीन प्रदेशों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के तीन नेता राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बेड़ा गर्क करके आ गए। उन्होंने कहा कि पदमा योजना के तहत प्रत्येक जिले में 25 से 100 एकड़ को छोटे औद्योगिक क्षेत्र में परिवर्तित किया जाएगा, ताकि विकास का पहिया पूरे प्रदेश में तेजी से घूमे।
विज्ञापन

 

शुक्रवार को नवसंकल्प रैली में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेेजेपी ने आज पूरे प्रदेश में 19 हजार बूथों को जोड़ा है। शीघ्र ही नए बूथों को भी जोड़ने का कार्य किया जाएगा। जेजेपी की मजबूती का मंत्र देते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता अपने आप को दुष्यंत समझकर पार्टी के संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें।

विज्ञापन

 

प्रदेश में गठबंधन सरकार बनने के एक महीने बाद ही विपक्षी नेता गठबंधन को तोड़ने का सपना देखने लगे थे, मगर आज भी गठबंधन सरकार स्थिरता व मजबूती से जनकल्याण के कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में सबसे ज्यादा उनकी पार्टी को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आज इसी पार्टी की बदौलत 2020 में प्रभावित किसानों को उनकी फसलों के नष्ट होने पर 672 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाने के लिए वचनबद्धता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 12 जिलों में बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे किया जा चुका है। इस महीने मुआवजा जारी किया जाएगा।


40 एकड़ में बनवाया जाएगा इंडस्ट्रियल हब
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि डबवाली हलका जेजेपी के लिए पारिवारिक है और यहां पर आमजन के विकास के लिए पार्टी पूरी तरह से गंभीर है। हलके की ओर से उपलब्ध कराई गई 40 एकड़ भूमि में इंडस्ट्रियल हब तैयार करवाया जाएगा, ताकि औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को बल मिले। इसके अलावा अमृतसर से वड़ोदरा एक्सप्रेस को डबवाली से होकर गुजारा गया है, ताकि यहां के लोगों को बड़े शहरों से जुड़ने का सीधा अवसर प्राप्त हो। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सिरसा संसदीय क्षेत्र नरवाना में भी 4 नए उद्योगों की स्थापित किए गए हैं।

जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी ने अपना छठा स्थापना दिवस मनाने के साथ-साथ दोस्ती की मिसाल भी स्थापित कर रही है। पंजाब क्षेत्र में उन्होंने देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के साथ ही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह बादल की स्थापित प्रतिमा का अनावरण किया है, ताकि नई पीढ़ी सदैव दोनों दिग्गजों से राजनीतिक शुचिता व मूल्यों की प्रेरणा ले सकें। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि मिशन 2024 शुरू हो चुका है। इस मिशन के तहत अब तक पांच संसदीय क्षेत्रों के कार्यक्रम हो चुके हैं। आने वाले 100 दिनों में भी पार्टी शेष लोकसभा क्षेत्रों में अपना कार्यक्रम करेगी। उन्होंने कहा कि जिन्हें झंडा और पार्टी का निशान सौंपा था, वो आज महज एक सीट पर सिमटकर रह गए हैं।

राजनीतिक दिग्गजों ने किया पूर्व सीएम स्व. प्रकाश सिंह बादल को नमन
जेजेपी की नवसंकल्प रैली से पूर्व, पंजाब के गांव किलियांवाली में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पंजाब के पूर्व सीएम स्व. सरदार प्रकाश सिंह बादल की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम रहे एवं शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, सांसद हरसिमरत कौर, हरियाणा के श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक, पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला, भाजपा नेता मनजिंद्र सिंह सिरसा भी मौजूद रहे। इस मौके पर हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के साथ सरदार प्रकाश सिंह बादल की प्रतिमा हरियाणा, पंजाब के भाईचारे की प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान ही सरदार सुखबीर सिंह बादल व सरदार मनप्रीत सिंह बादल ने जननायक चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के साथ सरदार प्रकाश सिंह बादल की प्रतिमा स्थापित करने के लिए जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की सराहना करते हुए इस स्थान को तीर्थस्थल का नाम दिया।


इस मौके पर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष स. सुखबीर सिंह बादल, पूर्व मंत्री स. मनप्रीत सिंह बादल, बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल, मनजिंद्र सिंह खालसा सिरसा, दिग्विजय सिंह चौटाला सहित पार्टी के पदाधिकारी व वरिष्ठ नेताओं सहित बादल व चौटाला परिवार के सदस्य मौजूद रहे। मंच का संचालन जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed