फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   three arrested with illegal liquor

अवैध शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

Wed, 15 Apr 2020 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
three arrested with illegal liquor
जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गश्त चेकिंग के दौरान गांव सुखचैन क्षेत्र से एक व्यक्ति को 24 बोतल शराब ठेका देशी के साथ काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुखमंदर सिंह उर्फ मीणा उर्फ सूखा वासी रघुआना के रूप में हुई है। सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना बड़ागुड़ा में आबकारी अधिनियम और धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं एक अन्य घटना में जिला की बड़ागुड़ा थाना पुलिस ने ढाणी निहाल सिंह वाली गांव छतरियां क्षेत्र से एक व्यक्ति को 50 लीटर लाहन के साथ काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान निहाल सिंह निवासी ढाणी छतरियां के रूप में हुई है। बड़ागुड़ा थाना प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम और धारा 188 के तहत थाना बड़ागुड़ा में अभियोग दर्ज किया गया है। वहीं एक अन्य घटना में जिला की बड़ागुड़ा थाना पुलिस ने गांव बड़ागुड़ा क्षेत्र से एक व्यक्ति को 20 लीटर लाहन के साथ काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान संदीप सिंह उर्फ सीपू निवासी बड़ागुड़ा के रूप में हुई है। बड़ागुड़ा थाना प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम और धारा 188 के तहत थाना बड़ागुड़ा में अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed