फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three arrested for robbery

लूटपाट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for robbery
बडागुढा पुलिस की हिरासत में आरोपी। - फोटो : Sirsa
पुलिस ने बीते 9 दिन पूर्व मोटरसाइकिल सवार से लूटपाट करने के चार आरोपियों में से 3 को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीती 25 जनवरी की रात्रि को सिरसा से घर लौटते समय रास्ते में गांव कर्मगढ़ निवासी कपिल कुमार से मोटरसाइकिल सवार 4 लुटेरों ने मारपीट करते हुए उससे एक लैपटॉप, 5 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूट ली। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो मोड़ांवाली निवासी रेलूराम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी रेलूराम के खिलाफ रानियां, सिरसा व बडागुढ़ा पुलिस थानों में मोटरसाईकिल चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी उक्त मामलों में जमानत पर बाहर चल रहा है। आरोपी रेलूराम ने पूछताछ में बताया कि वे इस घटना में 4 लोग शामिल थे। जिसके बाद पुलिस ने पीरखेड़ा निवासी पवन कुमार व जगतपाल को काबू कर लिया, लेकिन चौथा आरोपी जोधपुरिया निवासी रवि कुमार पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापे भी मारे। पुलिस तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे नशे की पूर्ति के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर कर्मगढ़ क्षेत्र में लूटपाट के इरादे से निकले थे। इसी दौरान उन्होंने कर्मगढ़ निवासी कपिल कुमार को अपना निशाना बना लिया।
विज्ञापन

कोट
लूट के मामले में 3 लोगों को काबू किया गया है। आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापे मारे जा रह हैं। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा लूटपाट किए गए सामान बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुमित कुमार, कार्यवाहक थाना प्रभारी बडागुढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed