फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three armed criminals looted Rs 6.40 lakh from Bank Mitra operator

Sirsa News: हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने बैंक मित्र संचालक से 6.40 लाख रुपये लूटे

Tue, 13 Aug 2024 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 13 Aug 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Three armed criminals looted Rs 6.40 lakh from Bank Mitra operator
कालावाली में सीसीटीवी में कैद लूट के आरोपी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली(सिरसा)। शहर के पुराना पंजरत्न सिनेमा रोड पर हथियारों से लैस तीन बदमाश बैंक मित्र संचालक से स्कूटी व 6.40 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाश गांव कालांवाली के पंचायत घर में पहुंचे स्कूटी छोड़कर चले गए। सूचना मिलते ही कालांवाली डीएसपी क्राइम ब्रांच राजीव कुमार, कालांवाली थाना प्रभारी विक्रमजीत, डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। वहीं दिनदहाड़े हुई वारदात से लोगों में भय बना हुआ है।
पुलिस को पीड़ित हरबंस ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन के पास पुरानी मंडी में पीएनबी मित्र बैंक का संचालन करता है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह पंजाब नेशनल बैंक में 6.40 लाख रुपये जमा करवाने के लिए स्कूटी पर जा रहा था। जब वह फाटक पार करके पप्पी बागड़ी की दुकान के सामने पहुंचा, तब दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। तीनों बदमाश हथियारों से लैस थे और उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए नकदी सहित स्कूटी लूटकर पंजाब बस स्टैंड की तरफ फरार हो गए। उसने बचाव के लिए शोर मचाया, लेकिन बदमाश भाग गए। इसके बाद उन्होंने कालांवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

वारदात के बाद बदमाश गांव कालांवाली के पंचायत घर में पहुंचे। यहां पर बदमाशों ने स्कूटी से कैश निकाला और स्कूटी वहीं छोड़कर फरार हो गए। हालांकि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कालांवाली पुलिस ने पंचायत घर में पहुंच स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन








दिनदहाड़े वारदात से व्यापारियों में भय का माहौल

शहर के सबसे व्यस्त बाजार में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात के बाद व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। व्यापारियों ने बताया कि यह काम नशेड़ियों का हो सकता है। इससे अन्य व्यापारी भी अब अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए शहर में नाकेबंदी कर दी है।








कोट्स

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -विक्रमजीत, थाना प्रभारी कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed