{"_id":"67d5c2134cbfc091a706789e","slug":"three-accused-of-stealing-wires-from-tube-wells-in-fields-arrested-sirsa-news-c-128-1-svns1027-134692-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: खेतों से नलकूप से तार चोरी के तीन आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: खेतों से नलकूप से तार चोरी के तीन आरोपी काबू
Sat, 15 Mar 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
डिंग। सिरसा जिले की डिंग थाना पुलिस ने खेतों पर लगे नलकूप से तार चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डिंग थाने के जांच अधिकारी भीम सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान दर्शन सिंह निवासी सिकंदरपुर, प्रीतम सिंह और सुखदेव सिंह उर्फ सेठी निवासी थैहड़ी बाबा सावन सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गांव थैहड़ी बाबा सावन सिंह निवासी अजयपाल पुत्र हरपास सिंह ने पुलिस की शिकायत दी थी। इसमें बता था कि नौ मार्च रात को उनके खेत पर लगे नलकूप की तार चोरी हुई थी। घटना का अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की गई थी। इस आधार पर पुलिस टीम ने आरोपियों को गांव सिकंदरपुर और थैहड़ी बाबा सावन सिंह क्षेत्र से काबू कर लिया। तीनों आरोपी नशा करने के आदी बताए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके एक अन्य साथी की भी पहचान की गई है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर चोरीशुदा तार बरामद की जाएगी।
रोड़ी के डेरे में आयोजित मेले से बाइक चोरी
रोड़ी। स्थानीय डेरा परिसर में आयोजित मेले से एक युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित अमनदीप ने रोड़ी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। अमनदीप ने पुलिस को बताया कि वह डेरा श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा गोसपुरी महाराज में आयोजित सालाना जोड़ मेले के समापन समारोह में गया था। उसने अपनी बाइक डेरे के बाहर खड़ी की थी और दर्शन करने के लिए अंदर चला गया। वहां से लौटकर देखा कि बाइक गायब थी। काफी तलाश करने और वहां लगी दुकानों पर पूछताछ करने के बावजूद बाइक नहीं मिल सकी। इसलिए उसने पुलिस को सूचित किया। इस शिकायत के आधार पर रोड़ी थाना पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।