{"_id":"68644bfdd8d9e787480cc782","slug":"three-accused-of-stealing-wires-from-fields-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1004-140188-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: खेतों से तार चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: खेतों से तार चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
Wed, 02 Jul 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
सिरसा जिला पुलिस ने खेतों से तार चोरी की दो घटनाओं में तीन आरोपी दबोचे।
सिरसा। पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा के खेतों पर लगे नलकूप की मोटर से 905 फुट लंबे तार चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें गांव अरनियांवाली निवासी मुकेश और गांव बेगू निवासी रवि शामिल हैं।
अज्ञात लोग 10 जून की रात डेरा सच्चा सौदा के खेतों पर लगे नलकूल से 905 फुट लंबे तार चोरी करके ले गए। खेतों की देखभाल करने वाले गांव ढाणी काहन सिंह निवासी सेवादार दयाल सिंह पुत्र जगरूप सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू की। सदर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे से चोरीशुदा तार बरामद किए गए। मंगलवार दोपहर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
अनाज मंडी से तार चोरी में एक गिरफ्तार, 2 की तलाश
बडागुढ़ा। बडागुढ़ा पुलिस ने दो दिन पूर्व गांव बडागुढ़ा में अनाज मंडी से तार चोरी के आरोपी गांव भंगू निवासी इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 125 फुट चोरीशुदा तार की बरामदगी की है।
बडागुढ़ा पुलिस ने गांव भीवां निवासी मंडी सुपरवाइजर तरसेम सिंह की शिकायत पर तार चोरी का केस दर्ज किया था। तरसेम ने बताया कि 29 जून को वह और उनके सहयोग कर्मचारी मंडी से अपने घर चले गए थे। दूसरे दिन सुबह वहां के गोदामों में विद्युत आपूर्ति सुचारू न मिलने पर जब उन्होंने लाइन देखी तो पाया कि पुराने गोदामों के सामने तीन खंभों तक करीब 190 फुट लंबी तार गायब थी।
एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी इकबाल को काबू कर चोरीशुदा तार बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूछताछ में आरोपी इकबाल ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपी के दो साथियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों ने नशे की पूर्ति के लिए ये चोरी की थी। संवाद