{"_id":"65eb44d89b31dbd5a303891e","slug":"three-accused-of-atm-fraud-gang-arrested-from-mumbai-one-turned-out-to-be-a-post-office-employee-sirsa-news-c-128-1-slko1008-116382-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एटीएम फ्रॉड गिरोह के तीन आरोपी मुंबई से पकड़े, एक निकला डाकघर का कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एटीएम फ्रॉड गिरोह के तीन आरोपी मुंबई से पकड़े, एक निकला डाकघर का कर्मचारी
विज्ञापन
सिरसा। डाकघर में भेजा हुआ एटीएम भी अब सुरक्षित नहीं है। क्योंकि अब साइबर अपराधी डाकघर में सेंध लगाकर एटीएम खरीद रहे हैं। इसका खुलासा शुक्रवार को उस समय हुआ जब सिरसा पुलिस की स्पेशल टीम ने मुंबई से तीन साइबर ठगों को पकड़ा। इन साइबर ठगों में एक डाकघर का कर्मचारी भी शामिल है। जो पांच हजार रुपये में डाकघर में आने वाले एटीएम को साइबर ठगों को बेच देता था। मुंबई से पकड़कर लाए गए तीनों लोगों के खिलाफ मुंबई में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इस मामले में डीएसपी जगत सिंह मोर ने बताया कि साइबर थाना पुलिस ने 20 सितंबर 2023 को ऐलनाबाद के गांव तलवाड़ा खुर्द निवासी एक महिला के साथ हुई लाखों रुपए की एटीएम फ्रॉड को लेकर मामला दर्ज किया था। इसी मामले में जांच करते हुए पुलिस ने एटीएम फ्रॉड गिरोह के तीन आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है।
डीएसपी जगत सिंह मोर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद तोहिद पुत्र अजीम शेख आइसा मंजिल आंनद कोलीवाड़ा मुंबई, मोहम्मद तोसिफ पुत्र हमदुल हसन निवासी मुबरा अमृतनगर, मुंबई और मोहम्मद जुनैद अली पुत्र जाउदीन अहमद कादरी निवासी नूरी बाग संजय नगर, मुंबई के रूप में हुई है। इनमें से मोहम्मद तोसिफ मुंबई स्थित डाकघर में कार्यरत है।
विज्ञापन
डीएसपी जगत सिंह मोर ने बताया कि तलवाड़ा खुर्द निवासी शैफाली पुत्री सतीश कुमार के बयान पर साइबर पुलिस स्टेशन सिरसा में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तीन आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार कर वीरवार को सिरसा लेकर आई। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर आई फोन तथा 31 हजार रुपये बरामद किए हैं।
डीएसपी जगत सिंह मोर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद तोसिफ डाकखाने में कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। जो डेबिट कार्ड डाकखाने में ग्राहक के पास भेजने के लिए आते थे, उन्हें वह ग्राहक के पास भेजने के बजाय अपने दूसरे साथियों को फ्रॉड करने के लिए दे देता था। मोर ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि मोहम्मद तोसिफ डेबिट कार्ड अपने अन्य साथियों को देने की एवज में प्रत्येक के लिए पांच हजार रुपये लेता था।
गिरोह के अन्य साथी डेबिट कार्ड हाथ में आने के बाद उक्त कस्टमर के दिए गए पते पर संपर्क कर सत्यापन के बहाने ओटीपी पूछकर पिन जनरेट कर उसका खाता खाली कर देते थे। आरोपी तोहिद के खिलाफ तीन और तोसिफ के खिलाफ एक आपराधिक मामला मुंबई में पहले से ही दर्ज है। जबकि तीसरे आरोपी जुनैद का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
यह है मामला
पुलिस के अनुसार 13 सितंबर 2023 को तलवाड़ा खुर्द निवासी शैफाली मेहता ने ऐलनाबाद के एक्सिस बैंक में खाता खुलवाकर करीब एक लाख 74 रुपये अपने खाते में जमा करवाए थे। 20 सितंबर 2023 को डेबिट कार्ड सत्यापन करने के बहाने एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने शैफाली से ओटीपी लेकर उसके खाते से 1 लाख 73 हजार 400 रुपए निकाल लिए। पीड़ित शेफाली ने उसी समय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा दी थी।
इस प्रकार दिया वारदात को अंजाम
डीएसपी जगत सिंह मोर ने बताया कि शिकायतकर्ता शैफाली के पास आरोपियों ने फोन कॉल कर डेबिट कार्ड पंहुचाने के बहाने उसके फोन पर आया ओटीपी नंबर लेकर उसके खाते का नया पिन नंबर जनरेट कर दिया। उसके बाद उसके खाते से एक लाख 20 हजार रुपए का आई फोन खरीद लिया। और 50 हजार रुपये उसके खाते से निकाल उसका खाता खाली कर दिया।