फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three accused arrested in case of kidnapping, assault and mobile snatching

Sirsa News: अपहरण, मारपीट तथा मोबाइल छीना-झपटी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in case of kidnapping, assault and mobile snatching
सिरसा। अपहरण, मारपीट तथा मोबाइल फोन छीना झपटी के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान विकास उर्फ विक्की गोंडर निवासी नोहरियां बाजार, मोहित निवासी रानियां गेट तथा रोहित निवासी विजय डेयरी वाली गली, सिरसा के रूप में हुई है। आरोपी विकास उर्फ विक्की जानलेवा हमला, अपहरण तथा मारपीट के करीब सात मामलों में वांछित है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनकर यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपियों की निशानदेही पर छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राहुल कुमार निवासी संजय कॉलोनी की शिकायत पर विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत थाना शहर सिरसा में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना के अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। पकड़े गए युवकों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर संजय कॉलोनी निवासी युवक राहुल का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की थी और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed