फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three accused arrested from Rajasthan by Cyber Police

Sirsa News: साइबर थाना पुलिस ने राजस्थान से दबोचे ठगी के तीन आरोपी

Wed, 19 Mar 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 19 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested from Rajasthan by Cyber Police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। साइबर थाना पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में तीन युवकों को राजस्थान के जयपुर, भरतपुर व दौसा क्षेत्र से काबू किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी अकिंत, करौली जिले के गांव मिर्जापुर निवासी कर्मबीर मीना उर्फ लालू व जयपुर की जग्गनाथपुरी काॅलोनी निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनकर यादव ने बताया कि सिरसा की एडीसी कॉलोनी निवासी अक्षित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आप हमारी कंपनी से जुड़कर कम समय में मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको कंपनी के उत्पादों का फीडबैक टास्क पूरा करने के बाद बोनस मिलेगा। अक्षित ने बताया कि लालच में आकर उसने वेबसाइट पर पंजीकरण करवा लिया। एक लॉगइन आईडी बनाकर किश्त के जरिए करीब 2 लाख रुपये की राशि जमा करवा दी। कुछ समय बाद में पैसा निकालने के लिए वेबसाइट पर आए लिंक को क्लिक किया तो दो लाख रुपये की मांग की गई। पैसों की और मांग करने पर उसे एहसास हुआ कि उससे धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में 19 फरवरी को केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की विशेष टीम ने सुराग जुटाते हुए तीन आरोपियों को राजस्थान से काबू कर लिया है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि अभियोग की जांच जारी है और जांच के दौरान जो भी व्यक्ति ठगी के इस नेटवर्क में संलिप्त पाया गया। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed