फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   three accused arrested for printing fake currency

नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला सहित तीन गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
three accused arrested for printing fake currency
three accused arrested for printing fake currency - फोटो : Sirsa
शहर थाना पुलिस ने शुक्रवार को नकली नोट छापने के मामले में महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वार्ड 6 निवासी रेखा रानी, पंजाब के गांव मिठड़ी निवासी रविंद्र सिंह उर्फ बब्बी व गांव सकताखेड़ा निवासी गगनदीप के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरोह के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवनियुक्त शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनदीप सिंह व जांच अधिकारी देसूजोधा चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ बिश्नोई धर्मशाला के समीप गश्त पर थे तभी उन्हें सूचना मिली की वार्ड 6 निवासी रेखा रानी अपने मकान में रविंद्र उर्फ बब्बी व गगनदीप के साथ प्रिंटर स्कैनर से नकली नोट छाप रहे हैं। उन्होंने वार्ड 6 स्थित रेखा रानी के मकान में दबिश दी। जैसे ही वह गेट के पास पहुंचे तो वहां से गगनदीप बाहर निकलता दिखाई दिया। उन्होंने उसे तुरंत दबोच लिया और अंदर जाकर तलाशी ली तो देखा कि रेखा व रविंद्र रंगीन प्रिंटर व स्कैनर द्वारा नकली नोट छाप रहे थे। जांच करने पर पुलिस को वहां से दो-दो हजार के 25 व 500-500 के दो नोटों सहित कुल 51 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस को वहां से एक प्रिंटर स्कैनर एचपी, एक कटर, हरे रंग की टेप के अलावा कुछ सफेद पेपर भी मिले हैं। इसके अलावा एक साइड से छपे दो हजार रुपये का एक और 500-500 रुपये के चार नोट मिले हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों गिरफ्तार कर वहां से मिले सामान को अपने कब्जे में ले लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 489बी, 489सी, 489डी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed