{"_id":"68bb2f12bd7a9adfb5068dc4","slug":"thousands-of-rupees-were-defrauded-from-the-shopkeeper-by-sending-fake-payment-message-sirsa-news-c-128-1-svns1027-143766-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पेमेंट का फर्जी मैसेज भेजकर दुकानदार से की हजारों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पेमेंट का फर्जी मैसेज भेजकर दुकानदार से की हजारों की ठगी
विज्ञापन
ओढां। थाना क्षेत्र के गांव चोरमार खेड़ा में सिमेंट-बजरी की दुकान करने वाले एक व्यक्ति से ठग ने पेमेंट का फर्जी मैसेज भेजकर हजारों की ठगी कर ली। शिकायत के आधार पर ओढां पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव चोरमार खेड़ा निवासी सुखमंदर सिंह ने बताया कि उसकी गांव में सिमेंट-बजरी की दुकान है।
16 अगस्त को वह खेत में था जबकि उसकी उसके पिता जगतार सिंह दुकान पर थे। इस दौरान दुकान के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसने खुद को गांव नुहियांवाली के शिव मंदिर का पुजारी बताया। उसने मंदिर की मरम्मत के लिए 10 बैग सिमेंट व रेता मांगकर बिल पूछा। पीड़ित के पिता जगतार सिंह ने 5200 रुपये का बिल बताया।
सुखमंदर सिंह के मुताबिक पहले उक्त व्यक्ति ने उसके फोन पर यूपीआई के माध्यम से 10 रुपये भेजे और फोन कर पूछा। दस पर उसने उक्त व्यक्ति को उसके खाते में 10 रुपये आने की बात कही। सुखमंदर सिंह के मोबाइल पर उसके खाते में 40 हजार रुपये आने का मैसेज आया। इसके बाद उक्त व्यक्ति का फोन आया और बोला की 4 हजार की जगह गलती से 40 हजार रुपये डाल दिए और 36 हजार रुपये वापस भेजने की बात कही।
विज्ञापन
दो बार में डाले 36 हजार रुपये
सुखमंदर सिंह ने दो बार में उक्त व्यक्ति के खाते में 36 हजार रुपये डाल दिए। बाद में जब उसने अपने खाते की स्टेटमेंट चैक की तो पाया कि उसके खाते में उक्त व्यक्ति ने मात्र 10 रुपये ही भेजे थे जबकि जो 40 हजार रुपये आने का मैसेज था वो फर्जी था, उसके खाते में 40 हजार रुपये आए ही नहीं। ठगी का पता चलने के बाद उसने थाना में शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी पीएसआई अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने सुखमंदर सिंह की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।