{"_id":"68963a64f4f94ad3ac0f9cd9","slug":"those-who-suffered-the-brunt-of-the-partition-tragedy-were-honored-sirsa-news-c-128-1-svns1027-142190-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विभाजन विभीषका का दंश झेलने वालों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विभाजन विभीषका का दंश झेलने वालों का किया सम्मान
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में विभाजन का दर्द सहन करने वालों का किया गया सम्मान।
सिरसा। विभाजन विभीषिका दिवस व हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा के सरसाईनाथ कमल कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को विभाजन का दंश झेलने वाले अनेक महानुभावों को भाजपा कार्यालय में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया व तिरंगा यात्रा की सह संयोजक व एस सी मोर्चा हरियाणा सदस्य मीना परमार ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की।
इस मौके पर रेणु भाटिया ने कहा कि भारत 14 अगस्त 1947 की तारीख भला कैसे भूल सकता है, एक तरफ 200 वर्षों की गुलामी के बाद आजादी मिलने वाली थी। वहीं, दूसरी ओर देश के दो टुकड़े हो रहे थे। लाखों लोग इधर से उधर हो गए। घर-बार छूटा, परिवार छूटा, लाखों की जानें गई, यह दर्द था विभाजन का। भारत के लिए यह विभीषिका से कम नहीं थी।
इसी दर्द को याद करते हुए पिछले साल आजादी की सालगिरह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया था कि हर साल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी कड़ी में 14 अगस्त को फरीदाबाद के दशहरा ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, जिलास्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर विभाजन के साक्षी महानुभावों को सम्मानित किया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि भारत का विभाजन देश के लिए किसी विभीषिका से कम नहीं था, इसका दर्द आज भी देश को झेलना पड़ रहा है।
इस अवसर पर प्रभारी जिला सिरसा वेद फुलां, महामंत्री हनुमान कुंडू, रोहताश जांगड़ा, मक्खनलाल सिंगला, अमीरचंद मेहता, रामचंद्र कंबोज, निक्कूराम फौजी, प्रदीप रातुसरिया, श्याम बजाज, विरेंद्र तिन्ना, अंजनी बांसल, सुमन शर्मा आदि मौजूद रहे।