फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   This time the month of Sawan is 29 days, there will be four Mondays

सावन मास इस बार 29 दिन का, चार होंगे सोमवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
This time the month of Sawan is 29 days, there will be four Mondays
शिवलिंग पर जल अर्पित करते श्रद्धालु। - फोटो : Sirsa
सिरसा। हिंदू धर्म में सावन माह का बहुत अधिक महत्व होता है। सावन हिंदू पंचांग का पांचवां महीना होता है। ये महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव की विधि-विधान से लोग पूजा करते हैं। सावन लगते ही शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा करनी शुरू कर दी है। मान्यता है कि सावन माह में शिव की आराधना करने से मनोकामना जल्द पूर्ण होती है।
विज्ञापन

रविवार से सावन शुरू हो गया है। वहीं इस बार सावन का महीना 29 दिनों का है। सोमवार के सावन माह का पहला व्रत है। अबकी सावन माह में 4 सोमवार आएंगे। जबकि हर साल सावन माह 5 सोमवार आते हैं। इस बार रविवार को ही सावन शुरू होकर रविवार को ही समाप्त होगा। यानि की 22 अगस्त को सावन माह समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

सावन में मिलता विशेष फल
सावन मास में पहला सोमवार 26 जुलाई, दूसरा 2 अगस्त, तीसरा 09 अगस्त व चौथा 16 अगस्त को होगा। सावन के महीने का बहुत अधिक महत्व होता है। सावन माह में सोमवार को किए गए व्रत फलदायी माने गए हैं। मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव की विशेष पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस प्रकार करनी चाहिए पूजा
पंडित अरुण कौशिक ने बताया कि हिंदू धर्म में सावन का अत्यधिक महत्व है। हालांकि कोरोना के डर से इस वर्ष भक्त मंदिरों में कम जा रहे हैं। वहीं सोमवार व्रत शुरू हो जाएंगे। भगवान शिव की पूजा करने के लिए सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि के बाद घर बने मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित करें। शिवलिंग पर गंगाजल, दूध चढा पुष्प और बेल पत्र अर्पित करें। इसके बाद उनकी आरती करें और भोग भी लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed