फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Third step: only 65 elderly people get vaccinated

तीसरा चरण : केवल 65 बुजुर्गों का ही हुआ टीकाकरण

Tue, 02 Mar 2021 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Third step: only 65 elderly people get vaccinated
वैक्सीनेशन सेंटर में बने वेटिंग रूम में इंतजार करते बुजुर्ग। - फोटो : Sirsa
तीसरा चरण : केवल 65 बुजुर्गों का ही हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए नहीं चला कोविन पोर्टल, दिनभर इंतजार कर शाम को वापस लौटे बुजुर्ग
दिनभर बुजुर्गों को उठानी पड़ी परेशानी, स्वास्थ्य विभाग भेजता रहा मुख्यालय को बार-बार मैसेज
फोटो - 11- 12
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया के तीसरे चरण में शामिल बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वैक्सीनेशन प्रक्रिया के दूसरे दिन कोविन पोर्टल जवाब दे गया। स्वास्थ्य केंद्रों और नागरिक अस्पताल में बुजुर्ग कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे लेकिन कोविन पोर्टल बार-बार बंद होने के कारण बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया। जिसके कारण बुजुर्ग घंटों इंतजार कर खाली हाथ लौट गए।
बता दें मंगलवार शाम तक 16 केंद्रों पर केवल 65 बुजुर्गों का ही रजिस्ट्रेशन होने पर उन्हें वैक्सीन लगाई गई। जबकि दिनभर बुजुर्गों का केंद्रों पर आना-जाना लगा रहा। कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया के तीसरे चरण में जिले के कुल एक लाख 18 हजार बुजुर्गों को शामिल किया जाएगा। जिसके लिए मुख्यालय की ओर से जिला स्वास्थ्य विभाग को 28 दिन में लक्ष्य पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। जबकि बुजुर्ग का रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर होने के बाद ही उन्हें कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

100 से अधिक बुजुर्ग लौटे
कोरोना वैक्सीन प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे है। जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु वाले जो लोग बीमारी से पीड़ित है, उन्हें प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। नागरिक अस्पताल में दिनभर 100 से अधिक बुजुर्ग कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। वैक्सीन सेंटर पर पहले उनका ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसके पश्चात उनके दस्तावेजों की जांच कर उन्हें वेटिंग रूम में बैठने को कहा गया। ऐसे में बुजुर्ग बार-बार कर्मचारियों से वैक्सीन लगवाने की जानकारी मांगते रहे लेकिन कर्मचारी उन्हें पोर्टल बंद होने की जानकारी देकर कुछ समय तक इंतजार करने का कहते रहे। ऐसे में दिनभर परेशान होकर बुजुर्ग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 8753 कर्मियों का हो चुका है टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रथम और दूसरे चरण की प्रक्रिया के दौरान 8753 कर्मियों को कोरोना वैक्सीनेशन लगाई गई है। इनमें स्वास्थ्य विभाग के 5161 कर्मचारियों को प्रथम डोज जबकि 1761 कर्मचारियों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं दूसरे चरण में शामिल पुलिस, राजस्व विभाग, नगर परिषद और पंचायती राज के 1876 कर्मचारियों को अब तक कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
31 केंद्रों पर केवल 391 को लगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 31 केंद्रों पर प्रथम चरण, द्वितीय चरण और तृतीय चरण में शामिल सदस्यों को वैक्सीन लगाने के लिए मेगा ड्राइव चलाया गया था। इसके लिए विभाग ने सभी केंद्रों पर 1280 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया था। लेकिन दिनभर केवल 391 लोगों को ही कोरोना वैक्सीन लग पाई। इनमें स्वास्थ्य विभाग के 245 कर्मियों को दूसरी डोज दी गई। वहीं विभाग की ओर से बुधवार को भी इन्हीं केंद्रों पर वैक्सीनेशन प्रक्रिया चलाई जाएगी।
मुख्यालय से भी नहीं हो सका समाधान
तीसरे चरण की वैक्सीनेशन प्रक्रिया एक मार्च से शुरू की गई है। लेकिन एक मार्च को भी पोर्टल में दिक्कत होने के कारण कई बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन दूसरे दिन पोर्टल में खामियां होने के कारण बार-बार पोर्टल चल ही नहीं पाया। पोर्टल न चलने की सूचना स्वास्थ्य विभाग कर्मी बार-बार मुख्यालय को भेजते रहे। लेकिन इसके बाद भी स्थिति का कोई समाधान नहीं हो पाया।
कोट
बुजुर्गों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोविन पोर्टल में खराबी होने के कारण पोर्टल पर बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। इसके लिए मुख्यालय को मैसेज भी भेजा गया है। पोर्टल पर बुजुर्ग का रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही उन्हें वैक्सीन की डोज दी जा सकेगी।

- डॉ. कृष्ण कुमार, जिला चिकित्सक अधिकारी, नागरिक अस्पताल सिरसा।

नागरिक अस्पताल में बने वैक्सीनेशन केंद्र में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाते बुजुर्ग।

नागरिक अस्पताल में बने वैक्सीनेशन केंद्र में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाते बुजुर्ग।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed