{"_id":"67b8c7522a0ebda563040291","slug":"thieves-stole-jewelery-worth-rs-20-lakh-from-a-house-in-chopra-street-sirsa-news-c-128-1-sir1002-133628-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चोरों ने चोपड़ा वाली गली में मकान से चुराए 20 लाख रुपये के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चोरों ने चोपड़ा वाली गली में मकान से चुराए 20 लाख रुपये के जेवर
Sat, 22 Feb 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। चोरों ने शहर की चोपड़ा वाली गली में स्थित मकान के ताले तोड़कर वहां से 20 लाख रुपये के जेवरात और एक लाख रुपये चुरा लिए। घटना के समय मकान मालिक परिवार सहित फतेहाबाद में आयोजित शादी समारोह में गए थे। शहर थाना पुलिस ने मकान मालिक का बयान दर्ज कर घटना की एफआईआर दर्ज की है।
चोपड़ा वाली गली निवासी बालकृष्ण ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी कपड़े की दुकान चांदनी चौक पर है। वह 16 फरवरी की रात पत्नी पलक, बेटा अमन, पुत्रवधु प्रियंका और पोते अथर्व के साथ शादी समारोह में शामिल होने फतेहाबाद गए थे। बालकृष्ण का कहना है कि उनका परिवार रात 12 बजे लौट आया। उस समय घटना का पता नहीं चला।
इसके बाद 20 फरवरी को पुत्रवधू ने टॉप्स लेने के लिए अलमारी खोली तो वहां से एक डायमंड सेट, ब्रेसलेट, सोने की नौ अंगूठियां, सोने की तीन चेन, हीरे की अंगूठी, चांदी की पायल, चांदी के सिक्के और एक लाख रुपये गायब दिखे।
विज्ञापन
बालकृष्ण का कहना है कि चोर 20 लाख रुपये के जेवर और नकदी चुराकर ले गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी ताे पुलिस ने मौका मुआयना किया। बाल कृष्ण का कहना है कि चोरी की वारदात को 16 फरवरी की रात अंजाम दिया गया है, इसका पता 20 फरवरी को लगा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वारदात की गुत्थी को जल्द सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।